IPS Transfer: चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले, एक जिले में नए SP नियुक्त, जानें किसे कहाँ तैनात किया गया?

तमिलनाडु सरकार ने 4 आईपीएस पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। आदेश जारी हो चुका है। डीसीपी और एसपी पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। 
IPS Transfer 2026

तमिलनाडु में मुख्यमंत्री सी. विजय जोसेफ की सरकार ने पुलिस विभाग में दिवाली से पहले फेरबदल किया है। भारतीय पुलिस सेवा के चार अधिकारियों का तबादला (IPS Transfer) किया गया है। सभी को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है। तबादले और नियुक्ति से जुड़ा आदेश गृह विभाग ने जारी किया है, जो 6 नवंबर से लागू है।

आईपीएस अधिकारी के. मुथु कुमार को पुलिस उपायुक्त, अवादी पुलिस ट्रैफिक आयुक्तालय पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह पुलिस उपायुक्त यातायात दक्षिण ग्रेटर पुलिस चेन्नई पद की जिम्मेदारी संभाल रहे रहे थे। वह टी. ईश्वरन के स्थान पर पदभार ग्रहण करेंगे।

टी. ईश्वरन को मिली नई जिम्मेदारी 

आईपीएस अधिकारी टी. ईश्वरन का तबादला हुआ है, जो पहले पुलिस उपायुक्त यातायात अवादी पुलिस आयुक्तालय पद पर कार्यरत थे। सब उन्हें डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस, पल्लीकरनई, तांबराम पुलिस कमिश्नरेट पद पर नियुक्त किया गया है। सरकार के प्रधान सचिव ए. कार्तिक ने स्थानांतरण संबंधित आदेश जारी किया है।

रामनाथपुरम के नए एसपी कौन?

आईपीएस अधिकारी डी. एन हरि किरण प्रसाद को रामनाथपुरम पुलिस अधीक्षक (SP) पद पर नियुक्त किया गया है। पहले वह पुलिस अधीक्षक, रिक्ति आरक्षित पुलिस  मुख्य कार्यकाल पद पर कार्यरत थे।

जी. संदिश का तबादला हुआ

रामनाथपुरम एसपी पद पर कार्यरत आईपीएस अधिकारी जी. संदेश को स्थानांतरित करके ट्रैफिक साउथ ग्रेटर चेन्नई पुलिस उपायुक्त पद पर नियुक्त किया गया है। वह के. मुथुकुमार के स्थान पर पदभार ग्रहण करने वाले हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews