
Rahul Gandhi petrol theft allegation
वोट चोरी को मुद्दा बनाकर भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार पर हमलावर राहुल गांधी ने अब E20 के जरिये पेट्रोल चोरी के आरोप लगाये हैं, नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाये हैं कि सरकार जनता की गाड़ी से पेट्रोल चोरी कर रही है और ये चोरी ज्यादा एथेनॉल मिलाकर कि जा रही है, राहुल गांधी ने दावा किया की कर्नाटक में कई लैब जांच में 20% से ज्यादा एथेनॉल मिला है, हालाँकि इन लैब जांचों और राहुल गांधी के दावों को IOCL, HPCL,BPCL ने नकार दिया है वहीँ भाजपा ने पलटवार किया है।
अलग अलग मुद्दों पर पिछले लम्बे सरसे से मोदी सरकार पर निशाना साध रहे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दिवाली पर भी उसी मोड में हैं, आज छोटी दिवाली यानि रूप चौदस के दिन उन्होंने सरकार पर पेट्रोल चोरी का आरोप लगा दिया, उन्होंने X पर E20 बना 420 – जनता की गाड़ी से पेट्रोल चोरी हैडिंग के साथ एक पोस्ट कर सरकार पर पेट्रोल चोरी के गंभीर आरोप लगाये हैं।
राहुल गांधी ने लिखा- मोदी सरकार कहती है पेट्रोल में 20% एथेनॉल है लेकिन कर्नाटक सरकार ने 7 जिलों से पेट्रोल के सैंपल लेकर मान्यता प्राप्त लैब में जाँच करवाई। जिसका नतीजा देखिए, 14 में से 11 सैंपल में 20% से ज्यादा एथेनॉल निकला है, जांच में IOCL के पेट्रोल में 31.2% और HPCL के पेट्रोल में 30.5% एथेनॉल मिला है, उन्होंने कहा IOCL, HPCL, BPCL जैसे प्राइवेट कंपनियां हो या Nayara, Shell जैसी प्राइवेट कंपनियां, सब सीमा से ऊपर एथेनॉल मिला रही हैं
टंकी में क्या डाला जा रहा है चुनने का कोई विकल्प नहीं: राहुल गांधी
मतलब आप पैसा महंगे पेट्रोल का दे रहे हैं, टंकी में एथेनॉल भरा जा रहा है। नुकसान किसका है जाहिर है आपका। आपकी गाड़ी इतना एथेनॉल पचाने के लिए बनी ही नहीं, मतलब, घटता माइलेज, बार-बार मैकेनिक अर्थात शौक से ली गई गाड़ी की बर्बादी और पंप पर लिखा तक नहीं कि टंकी में क्या डाला जा रहा है चुनने का कोई विकल्प नहीं।
राहुल गांधी ने पूछा मोदी जी, बताइए, देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है? पेट्रोल में असल में कितना एथेनॉल है? 20% से ज़्यादा मिलावट करने वाली कंपनियों पर कार्रवाई कब होगी? और डिबेट की चुनौती अब भी खड़ी है। ये मुद्दा भी जोड़ लेंगे – आपकी नीतियों से असल में फ़ायदा किसे हो रहा है?
पेट्रोलियम कम्पनियों ने चोरी के दावे नकारे, जनता से की ये अपील
राहुल गांधी के आरोपों पर IOCL, HPCL और BPCLने जवाब दिया है और स्पष्टीकरण देते हुए ज्यादा एथेनॉल मिलावट के दावों को गलत बताया है। दोनों कंपनियों ने X पर लिखा- कर्नाटक के कुछ रिटेल आउटलेट्स पर इथेनॉल की अत्यधिक मात्रा मिलाने के हालिया दावों की पुष्टि निर्धारित प्रक्रियाओं के तहत की गई जांच से नहीं होती है।
कंपनी ने लिखा 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 893 नमूनों की जांच की गई (जिसमें कर्नाटक के 56 नमूने भी शामिल थे) और ये सभी नमूने इथेनॉल की निर्धारित 19–21% की सीमा के भीतर पाए गए। इंडियनऑयल ने BPCL और HPCL के साथ मिलकर राज्य सरकार से संयुक्त और पारदर्शी जांच करने का आग्रह किया है, ताकि तथ्यों को स्पष्ट किया जा सके। इंडियनऑयल ईंधन की गुणवत्ता, पारदर्शिता और ग्राहकों के भरोसे को बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हम ग्राहकों से अपील करते हैं कि वे आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त सत्यापित जानकारी पर ही भरोसा करें।
BJP ने पूछा कर्नाटक के सीएम पर कार्रवाई कब करेंगे राहुल जी
उधर भारतीय जनता पार्टी ने भी राहुल गांधी के दावों पर पलटवार किया है, सांसद निशिकांत दुबे ने X पर कांग्रेस सरकार के समय मिलावट पर बनाये गए कानून का राजपत्र पोस्ट करते हुए लिखा- हे प्रभु जगन्नाथ भटके हुए को रास्ता दिखा, राहुल गांधी यह क़ानून 2011 से लागू है जो आपकी सरकार ने ही बनाया है कि सम्बंधित राज्य में मिलावट की जिम्मेदारी राज्य सरकारों की है,अब कर्नाटक में अपने मुख्यमंत्री के ऊपर कार्रवाई करने के बदले आप ट्वीट कर रहे हैं,आप प्रभु, चरण चुंबक से घिरे हुए हैं।
E20 बना 420 – जनता की गाड़ी से पेट्रोल चोरी!
मोदी सरकार कहती है – पेट्रोल में 20% एथेनॉल है। कर्नाटक सरकार ने 7 ज़िलों से पेट्रोल के सैंपल लेकर मान्यता प्राप्त लैब में जाँच करवाई।
नतीजा देखिए
– 14 में से 11 सैंपल में 20% से ज़्यादा एथेनॉल
– IOCL में 31.2%, HPCL में 30.5%
-… pic.twitter.com/A46cpeXfPp— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 7, 2026
Recent claims of excessive ethanol blending at certain retail outlets in Karnataka are not supported by testing conducted through prescribed procedures.
All 893 samples tested across 27 States and UTs, including 56 from Karnataka, were found to be within the prescribed 19–21%… pic.twitter.com/liSLnHefDl
— Indian Oil Corp Ltd (@IndianOilcl) November 6, 2026
हे प्रभु जगन्नाथ भटके हुए को रास्ता दिखा @RahulGandhi जी यह क़ानून 2011 से लागू है जो आपकी सरकार ने ही बनाया है कि सम्बंधित राज्य में मिलावट की ज़िम्मेदारी राज्य सरकारों की है,अब कर्नाटक में अपने मुख्यमंत्री के उपर कार्यवाही करने के बदले आप ट्वीट कर रहे हैं ।आप प्रभु चरण चुंबक से… https://t.co/3scT2Fkdc3 pic.twitter.com/uXdVIq04OG
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) November 7, 2026
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

