
शिवपुरी में दो पक्षों के बीच सरकारी प्लाॅट को लेकर बाद विवाद और मारपीट देखने को मिली। यह मामला शहर के शिव शक्ति नगर का है। जहां शासकीय प्लॉट को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी से शुरू हुआ यह मामला देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।
जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में कुछ लोगों को चोट आई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, ये दोनों प्लॉट पर कब्जे को लेकर एक दूसरे से भिड़े थे। दोनों का कहना है कि प्लॉट पर इन्हीं का कब्जा है।
प्लॉट को लेकर हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक फिजिकल थाना क्षेत्र के शिव शक्ति नगर में एक खाली प्लॉट है। इस पर यादव पक्ष का कविता है और परिवार इस जगह पर अपनी गाय बांधता है। वहीं इसके सामने रहने वाले शर्मा परिवार का कहना है कि प्लॉट उनका है। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया।
एक पक्ष ने लगाया मारपीट का आरोप
इस मामले में लीला यादव का कहना है कि सोनू शर्मा सतीश शर्मा और घनश्याम शर्मा ने मारपीट करते हुए थप्पड़ और लात घूंसे चलाए हैं। जब बीच बचाव करने के लिए उनका बेटा दीवान यादव और बहू पूनम यादव आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। यादव परिवार के तीन लोगों को चोट आने की शिकायत मिली है। शर्मा परिवार पर धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है।
दूसरे पक्ष ने भी की शिकायत
इस मामले में शर्मा पक्ष की तरफ से भी मारपीट का आरोप लगाते हुए प्लॉट पर अपना अधिकार बताया गया। उनका कहना है कि यादव परिवार प्लॉट को लेकर वाद विवाद करता है और उनके साथ मारपीट की गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

