
खंडवा में पटाखों के अवैध भंडारण पर एक बार फिर पुलिस की कार्रवाई देखने को मिली। पटाखे की बिक्री और भंडारण को लेकर प्रशासन के सख्त होने के बावजूद भी कटलरी की दुकान की आड़ में पटाखे बेचे जाने का मामला सामने आया है।
शहर के बुधवारा बाजार में स्थित एक कटलरी दुकान की आड़ में व्यापारी पटाखे की बिक्री कर रहा था। जानकारी लगने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर कार्रवाई करने के लिए पहुंची। जांच करने पर दुकान से पटाखे के चार कार्टून, फुलझड़ियां और अनार जब्त किए गए हैं।
कटलरी की आड़ में पटाखा बिक्री
इस मामले में आईटीआई प्रवीण आर्य द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने यह निर्देश दिए हैं कि जिले में किसी भी तरह से विस्फोटक सामग्री का अवैध रूप से भंडारण और बिक्री नहीं होनी चाहिए। यही वजह है कि पुलिस द्वारा लगातार जांच पड़ताल और कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवारा बाजार से कटलरी दुकान के अंदर बिक्री के लिए रखे गए पटाखे जब्त किए गए।
अवैध विस्फोटक सामग्री (फटाका) के संग्रहण के विरुद्ध खण्डवा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कटलरी दुकान से जप्त हुए 10 हजार रुपये के फटाके
#mppolice
@mohdept
@MPPoliceDeptt
@DGP_MP
@IGP_INDORE
@Digkhargone23
@projskhandwa https://t.co/xWMJFSmdzl— SP_Khandwa (@KhandwaSp) November 7, 2026
दर्ज किया गया केस
पटाखा दुकान पर जब्ती की कार्रवाई कर पुलिस ने लगभग 30 हजार के पटाखे बरामद किए हैं। दुकान संचालक की पहचान राजू अग्रवाल पिता अनंतलाल अग्रवाल के रूप में हुई है, जो बजरंग नगर के रहने वाले हैं। पुलिस ने दुकान संचालक के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। रिहायशी और भीड़भाड़ वाले इलाके में किसी भी तरह की दुर्घटना ना हो ये ध्यान में रखते हुए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

