
सीधी में एक सड़क हादसा देखने को मिला। जिसमें दो लोगों की जान चली गई। दरअसल यहां के मड़वास थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हिनौता गांव में रात करीब 11 बजे एक बाइक गड्ढे में घुस गईं। इस घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई है और तीसरा गंभीर रूप से घायल है।
जानकारी के मुताबिक यह तीनों युवक महुआ गांव के रहने वाले हैं जो धनतेरस पर सीधी से नई पल्सर बाइक लेकर अपने गांव लौट रहे थे। वापस लौटते समय ये हादसे का शिकार हो गए। नई गाड़ी खरीदने की खुशी कुछ ही मिनटों में मातम में बदल गई। घटना गंभीर रूप से घायल हुए युवक को सीधी से रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है।
दो युवकों की मौत तीसरा घायल
जानकारी के मुताबिक बाइक पर सवार होकर 20 वर्षीय मनोज सिंह, 21 वर्षीय कृष्ण देव सिंह और 21 वर्षीय बृज सिंह अपने गांव लौट रहे थे। यह हिनौता गांव के पास पहुंचे ही थे कि इनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में घुस गई। घटना में कृष्ण और मनोज ने मोटे परी दम तोड़ दिया जबकि बृज गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को रीवा रेफर किया
जानकारी के मुताबिक घायल युवक के पैर में तीन जगह फैक्चर हुआ है। घटना के बाद वह बेहोशी की हालत में था और कुछ बोल नहीं पा रहा था। उसे मड़वास अस्पताल से जिला अस्पताल सीधी भेजा गया। जहां से हालत गंभीर होने पर रीवा रेफर कर दिया गया।
मौके पर पहुंची पुलिस
जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस को लगी। मड़वास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बारे में थाना प्रभारी भूपेश बैस का कहना है कि सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तीनों युवकों को गड्ढे से बाहर निकाला गया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं और घायल को इलाज के लिए रीवा रेफर किया गया है।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

