दिवाली पर उज्जैन में रात भर चेलगा सफाई अभियान, सुबह 6 बजे तक हर गली-मोहल्ले से हटेगा कचरा

दिवाली की रात हुआ पटाखों का कचरा उज्जैन नगर निगम की टीम सुबह 6 बजे तक साफ करने वाली है। निगम ने दिवाली की अगली सुबह शहर को पूरी तरह से साफ रखने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
ujjain municipal corporation

उज्जैन में दीपावली को लेकर नागरिकों की जमकर तैयारी देखने को मिल रही है। ऐसे बीच नगर निगम का अमला भी तैयार नजर आ रहा है। दीपावली को रात में शहर में होने वाली आतिशबाजी के बीच नगर निगम का सफाई दल मौके पर तैनात रहने वाला है। रात को आतिशबाजी करने के बाद जब शहरवासी सुबह अपने घरों से बाहर निकलेंगे तो उन्हें पटाखों का कचरा नहीं बल्कि सड़क एकदम साफ नजर आएगी।

नगर निगम द्वारा अपना इस विशेष सफाई अभियान की तैयारी कर ली गई है। सफाई कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात रहने को कहा गया है। जब आतिशबाजी का दौर खत्म हो जाएगा तो सुबह 6 बजे से पहले पूरे शहर को साफ करने का लक्ष्य रखा गया है।

सुबह 6 बजे से पहले साफ होगा शहर

नगर निगम के अभियान के इस तहत सुबह 6 बजे से पहले शहर का कचरा पूरी तरह से साफ करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने ग्रैंड होटल में अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के अमले की स्टैंडअप मीटिंग ली और अभियान की रूपरेखा तय की। यह निर्देश दिए गए हैं कि दीपावली की रात से ही सफाई मित्र, कचरा कलेक्शन वाहन और अन्य संसाधनों को मैदान में उतार दिया जाए। हर गली मोहल्ले की साफ सफाई कराई जाए ताकि सुबह तक शहर पूरा साफ नजर आए। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं की जिम्मेदारी तय कर समय पर अपनी ड्यूटी संभाले।

शहरवासियों से क्या अपील

नगर निगम की ओर से शहरवासियों से इस सफाई अभियान में सहयोग करने की अपील की गई है। यह कहां गया है कि पटाखे जलाने के बाद उनका जो कचरा रहता है वह इधर-उधर फैलाने की जगह एक निश्चित स्थान पर एकत्रित कर दें ताकि सफाई मित्र आसानी से इसे उठा सकें। पटाखे के अवशेष और कचरे को खुले में ना जलाएं। निगम का कहना है कि शहर को साफ रखना केवल नगर निगम की नहीं बल्कि शहर वासियों की भी जिम्मेदारी है।

सुरक्षा का रखा जाएगा ध्यान

इस सफाई अभियान के दौरान सफाई मित्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। यह कहा गया है की सफाई में जितने भी कर्मचारी लगाए जाएंगे सभी को जरूरी सुरक्षा संसाधन उपलब्ध करवाए जाएं और सुरक्षा के मानव को का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए। ताकि साफ सफाई भी अच्छी तरह से हो सके और सफाई कर्मियों को किसी तरह का नुकसान ना हो।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews