
इंदौर की विजय नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सावित्री एम्पायर बिल्डिंग स्थित एक संदिग्ध एडवाइजरी कंपनी के कार्यालय पर दबिश की। इस दौरान कई अनियमितताएं सामने आई। जिसके बाद संचालिका सहित 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसकी जानकारी एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने कार्रवाई की जानकारी दी है।
दरअसल, विजय नगर पुलिस की टीम ने सावित्री एम्पायर बिल्डिंग स्थित कार्यालय नंबर 503 की जांच की थी। राजेश दंडोतिया ने बताया कि कार्यालय के बाहर डी. साहू कंपनी का बोर्ड लगा हुआ था, जबकि अंदर जेपी वेल्थ रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड का संचालन होना रहा था। स्टाफ मेमर्स लोगों को निवेश संबंधित एडवाइजरी देते हैं और फ्रॉड करते थे।
जांच में नहीं मिले दस्तावेज
जांच के दौरान कंपनी की ओर से प्रस्तुत प्रमाणपत्रों में जयपुर का पता दर्ज मिला। पुलिस ने इंदौर स्थित कार्यालय के संचालन और कर्मचारियों के सत्यापन से जुड़े दस्तावेज मांगे। लेकिन कंपनी प्रबंधन उन्हें प्रस्तुत करने में विफल रही।
संचालिका सहित 8 लोगों पर मामला दर्ज
विजय नगर पुलिस ने अनियमितताओं के ध्यान में रखते हुए कंपनी की संचालिका सहित 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही विभिन्न पहलुओं को लेकर जांच शुरू कर दी है।
नागरिकों से की ये अपील
एडिशनल डीसीपी ने कहा कि, “कुछ ऐसी निवेश कंपनियां है, जो इनवेस्टमेंट के नाम पर धोखाधड़ी को अंजाम दे सकती हैं। इसलिए सावधान रहना जरूरी है।” उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि निवेश से पहले किसी भी कंपनी के पंजीयन और अधिकृत दस्तावेजों की जांच करें। नागरिकों को शेयर ट्रेडिंग और अन्य गारंटीड मुनाफे के लालच में न आने की सलाह दी है।

