महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दिलजीत के कॉन्सर्ट को लेकर दिए निर्देश, बोले – ‘कार्यक्रम अच्छे से हो, किसी को बेवजह परेशान न करें’

इंदौर में दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर को होने वाले कॉन्सर्ट से पहले धमकी भरे ई-मेल मिलने का मामला सामने आया है। महापौर कार्यालय समेत शहर के तीन निजी स्कूलों को बम धमाके की चेतावनी दी गई थी। इस बीच महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कार्यक्रम को लेकर अपना रुख साफ करते हुए कहा कि शो अच्छे से होना चाहिए।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दिलजीत के कॉन्सर्ट को लेकर दिए निर्देश, बोले - 'कार्यक्रम अच्छे से हो, किसी को बेवजह परेशान न करें'

इंदौर में 15 नवंबर को होने वाले पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर चल रहे विवाद के बीच महापौर पुष्यमित्र भार्गव का बयान सामने आया है। दरअसल उन्होंने कहा है कि शहर में कार्यक्रम अच्छे से आयोजित होना चाहिए और किसी को भी बेवजह परेशान नहीं किया जाना चाहिए। कॉन्सर्ट से पहले महापौर कार्यालय और शहर के तीन निजी स्कूलों को बम धमाके की धमकी वाले ई-मेल मिले थे। इसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं।

दरअसल दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट 15 नवंबर को इंदौर के C-21 ग्राउंड पर प्रस्तावित है। कार्यक्रम से पहले धमकी भरे ई-मेल मिलने से आयोजन को लेकर सुरक्षा का मुद्दा सामने आया है। ई-मेल में कॉन्सर्ट के दौरान बम धमाके करने की चेतावनी दी गई थी। इसके अलावा तीन स्कूलों को भी धमकी दी गई थी कि वे अपने बच्चों को इस कार्यक्रम में न भेजें।

किसी को बिना वजह परेशान नहीं किया जाना चाहिए: महापौर पुष्यमित्र भार्गव

वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने धमकी वाले ई-मेल पुलिस कमिश्नर को भेजे थे। अब उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम के आयोजन को लेकर जरूरी निर्देश दिए हैं। महापौर ने साफ कहा कि कार्यक्रम में किसी को बिना वजह परेशान नहीं किया जाना चाहिए और आयोजन अच्छे से होना चाहिए। दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम से पहले महापौर कार्यालय और इंदौर के तीन निजी स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल मिले थे। इनमें कॉन्सर्ट के दौरान बम धमाके करने की चेतावनी दी गई थी। स्कूलों को भेजे गए ई-मेल में छात्रों को कार्यक्रम में नहीं भेजने की बात कही गई थी।

ई-मेल के फर्जी होने की आशंका जताई गई

ई-मेल मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने मामले को गंभीरता से लिया। तीनों स्कूलों में बम निरोधक दस्ते ने पहुंचकर जांच की। हालांकि जांच के दौरान किसी भी स्कूल से विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। पुलिस की शुरुआती जांच में इन ई-मेल के फर्जी होने की आशंका जताई गई है। क्राइम ब्रांच अब ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है। इसके लिए तकनीकी जांच की जा रही है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी धमकी वाले ई-मेल पुलिस कमिश्नर को भेजकर मामले की जानकारी दी थी।

अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए

दरअसल महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि दिलजीत दोसांझ का कार्यक्रम इंदौर में अच्छे से आयोजित हो, इसके लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी को भी अकारण परेशान नहीं किया जाना चाहिए। कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाएं नियमों के मुताबिक होनी चाहिए। कॉन्सर्ट को लेकर डबल टैक्सेशन का मुद्दा भी सामने आया था। इस पर महापौर ने कहा कि मामले को स्पष्ट कर दिया गया है। जो एजेंसी फिलहाल काम कर रही है उसे नए नियमों और तय प्रक्रिया के अनुसार ही काम करना होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि पुरानी एजेंसी ने पैसे जमा नहीं किए हैं तो उसके खिलाफ अलग से कार्रवाई की जाएगी। इस तरह महापौर ने कार्यक्रम के आयोजन और टैक्स से जुड़े मामले पर अपनी स्थिति स्पष्ट की।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews