16 फरवरी से CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 शुरू, डेटशीट जारी, जानें कब होगा कौन-सा पेपर?

सीबीएसई ने दसवीं और बहवीं बोर्ड परीक्षा 2027 की तारीख घोषित कर दी है। डेटशीट को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। सभी विषयों के बीच पर्याप्त गैप भी रखा गया है। 
cbse board exam 2027

कक्षा दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा 2027 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने डेटशीट जारी कर दी है, जिसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी। दसवीं की परीक्षा 10 मार्च और बारहवीं परीक्षा 9 अप्रैल को खत्म होगी। एग्जाम सुबह 10:30  बजे सभी केंद्रों पर शुरू होंगे।

पहले दिन कक्षा दसवीं पेंटिंग पेपर आयोजित किया जाएगा। वहीं दूसरे दिन यानी 17 फरवरी को मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड और मैथमेटिक्स बेसिक की परीक्षा आयोजित होगी। 22 फरवरी को विज्ञान का पेपर, 26 फरवरी को इंग्लिश कम्युनिकेटिव के साथ-साथ इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 3 मार्च को हिंदी कोर्स ए और कोर्स बी का पेपर होगा। 8 मार्च को सोशल साइंस का पेपर आयोजित किया जाएगा।

पहले दिन कक्षा 12वीं फिजिक्स का पेपर आयोजित किया जाएगा। 18 फरवरी को फिजिकल एजुकेशन, 23 फरवरी को अकाउंटेंसी, 25 फरवरी को जियोग्राफी , 27 फरवरी को केमिस्ट्री और 2 मार्च को साइकोलॉजी की परीक्षा आयोजित होगी। 5 मार्च को इंग्लिश इलेक्टिव और और इंग्लिश कोर और 9 मार्च को मैथमेटिक्स और अप्लाइड मैथमेटिक्स की परीक्षा आयोजित होगी। 13 मार्च को हिंदी इलेक्टिव और हिंदी कोर, 16 मार्च को इकोनॉमिक्स, 19 मार्च को पॉलिटिकल साइंस, 25 मार्च को बायोलॉजी और 27 मार्च को हिस्ट्री की परीक्षा

दसवीं और बारहवीं में कितने विषय शामिल?

सीबीएसई ने स्पष्ट किया है की डेट शीट स्कूलों द्वारा लिस्ट ऑफ़ कैंडीडेट्स एंड यानि LOC में जमा किए गए डेटा के आधार पर तैयार की गई है। इसलिए छात्रों द्वारा चुने गए सब्जेक्ट कांबिनेशन को फाइनल माना जाएगा। कक्षा दसवीं में 83 सब्जेक्ट और कक्षा 12वीं में 121 सब्जेक्ट शामिल किए गए हैं । इस बार बोर्ड ने 101 दिन पहले डेट शीट जारी कर दी है।

विषयों के बीच पर्याप्त समय, 40,000 से अधिक सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन 

कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों छात्रों को एक साथ पढ़ाए जाने वाले विषयों की परीक्षा में पर्याप्त गैप भी दिया गया है।  कक्षा 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए प्रवेश परीक्षाओं के टेंटेटिव शेड्यूल को ध्यान में भी रखा गया है। एन्ट्रेंस एग्जाम शुरू होने से काफी पहले बोर्ड परीक्षाएं पूरी करने की कोशिश की गई है, ताकि छात्रों को तैयारी लिए पर्याप्त समय मिल सके। इसके अलावा डेट शीट तैयार करते समय 40,000 से ज्यादा सब्जेक्ट कांबिनेशन को ध्यान में रखा गया है। ताकि छात्र द्वारा चुने गए किन्हीं दो विषयों की तारीख एक ही दिन क्लैश न हो।

लाखों स्टूडेंट्स होंगे शामिल

2027 की बोर्ड परीक्षा में 19.8 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे।  कक्षा 12वीं में छात्रों की संभावित संख्या 26.5 लाख से ज्यादा है। 101 दिन पहले डेट से जारी होने के कारण स्कूलों और छात्रों के पास परीक्षा की तैयारी के लिए काफी समय होगा। जिन स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है उन्हें भी प्लानिंग के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। गर्मियों की छुट्टी के दौरान अभिभावक और शिक्षक परीक्षा और पुनर्मूल्यांकन शेड्यूल के हिसाब से अपने काम और ट्रेवल की प्लानिंग कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें डेटशीट 

  1. सबसे पहले सीबीएसई की मुख्य आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर बोर्ड परीक्षा 2027 डेटशीट के लिंक पर क्लिक लरें।
  3. पीडीएफ़ पेज खुलेगा। दिशानिर्देशों को पढ़ें।
  4. विषय वार तारीख को चेक करें।
  5. भविष्य में इस्तेमाल के लिए टाइम टेबल को डाउनलोड या प्रिंट करके रख लें।


Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews