इंडियन बैंक में निकली 1500 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू, 25 नवंबर है अंतिम तारीख, जानें डिटेल 

पब्लिक सेक्टर के इंडिया बैंक ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए एप्लिकेशन शुरू कर दिए हैं। नोटफिकेशन जारी हो चुका है। ग्रेजुएट के लिए यह अच्छा मौका साबित हो सकता है। 
Indian Bank Recruitment 2026

देश के प्रमुख पब्लिक सेक्टर बैंकों में से एक इंडियन बैंक ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (Indian Bank Recruitment) के लिए उम्मीदवारों को आमंत्रित किया है। रिक्त पदों की संख्या कुल 1500 है। वैकेंसी को अलग-अलग राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और कैटेगरी में विभाजित किया गया है। आवेदन प्रक्रिया 5 नवंबर से शुरू हो चुकी है। वहीं अंतिम तारीख 25 नवंबर 2026 है।

भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। जिसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया इत्यादि जानकारी डिटेल में उपलब्ध है। इसे पढ़ने के बाद ही अप्लाई करने की सलाह दी जाती है। आवेदन शुल्क जनरल, ओबीसी NCL और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 800 रुपये + जीएसटी है। एससी, एसटी और PwBD उम्मीदवारों को 175 रुपये+जीएसटी का भुगतान फीस के तौर पर करना होगा।

राज्य वार रिक्त पदों की संख्या 

जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रिक्त पदों की संख्या 676, ओबीसी के लिए 348, एससी के लिए 252, ईडब्ल्यूएस के लिए 142 और एसटी के लिए 82 है। आंध्र प्रदेश में 85, असम में 30, बिहार में 80, छत्तीसगढ़ में 10, गुजरात में 35, हरियाणा में 32, कर्नाटक में 35, झारखंड में 60, केरल में 44, मध्य प्रदेश में 65, महाराष्ट्र में 70, एनसीटी दिल्ली में 32, ओडिशा में 42, पुडुचेरी में 9, पंजन में 45, राजस्थान में 40, तमिलनाडु में 270, तेलंगाना में 46, उत्तर प्रदेश में 285, उत्तराखंड में 20 और पश्चिम बंगाल में 145 पद खाली हैं। त्रिपुरा, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में रिक्त पदों की संख्या 1-1 है। वहीं चंडीगढ़, गोवा, मणिपुर और नागालैंड में दो-दो पद रिक्त हैं। जम्मू कश्मीर में तीन वैकेंसी है।

ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन 

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं ग्रेजुएशन की तारीख 1 अप्रैल 2022 से लेकर 1 नवंबर 2026 के बीच होनी चाहिए। 1 नवंबर 2026 तक निर्धारित आयु सीमा कम से कम 20 वर्ष  और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। एससी एसटी को 5 साल,  ओबीसी एनसीएल को 3 साल और PwBD कैटेगरी के उम्मीदवारों को 10 साल तक की छूट दी जाएगी।

सेलेक्शन प्रोसेस 

प्रक्रिया में कई चरण शामिल होंगे। पहले  लिखित परीक्षा का आयोजन होगा, जिसमें कुल 100 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को लोकल लैंग्वेज टेस्ट में शामिल होने की अनुमति होगी। बैंक इंटरव्यू का आयोजन भी कर सकता है। सभी उम्मीदवारों को NATS पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।

हर महीने मिलेगा मंथली स्टाइपेंड

मेट्रो और अर्बन ब्रांच में अप्रेंटिस पद पर नियुक्ति के बाद हर महीने 15,000 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा, जिसमें बैंक का हिस्सा 8,850 रुपये और सरकार का हिस्सा 6,150 रुपये होगा। वहीं ग्रामीण और सेमी अर्बन क्षेत्र में नियुक्ति के बाद 12,300 रुपये मंथली स्टाइपेंड मिलेगा। बैंक का हिस्सा 6,150 रुपये होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews