
संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सर्विस मुख्य परीक्षा का परिणाम (UPSC CSE Mains Result) बुधवार को जारी कर दिया है। कुल 2526 उम्मीदवारों का चयन अगले चरण के लिए हुआ है। परीक्षा देश भर के विभिन्न शहरों में 21 अगस्त से लेकर 30 अगस्त के बीच आयोजित की गई थी। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सेलेक्टेड उम्मीदवारों का नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स का आयोजन 24 मई को किया गया था। लाखों उम्मीदवार इसमें शामिल हुए थे। परिणाम 15 जून को घोषित हुआ था। कुल 13,343 उम्मीदवारों का चयन मेंस के लिए हुआ था। आईएएस, आईपीएस समेत कुल 1016 पदों पर भर्ती होने वाली है।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- What’s new के सेक्शन में लिखित परीक्षा मेंस 2026 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर पीडीएफ़ पेज खुलेगा।
- इसमें अपना नाम और रोल नंबर चेक करें।
- जिनका नाम/रोल नंबर सूची में शामिल है, केवल वे ही साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।

मार्कशीट जल्द जारी होगी
नोटिस के मुताबिक सभी उम्मीदवारों की मार्कशीट की आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद 15 दिनों के भीतर उपलब्ध जारी की जाएगी। यह 30 दिनों तक डाउनलोडिंग के लिए उपलब्ध रहेगी।
11 नवंबर में DAF जमा करने की प्रक्रिया शुरू
सभी उम्मीदवारों को डिटेल अटेस्टेशन फॉर्म ऑनलाइन भरकर जमा करना होगा। जिसमें जिसमें शैक्षणिक योग्यता की स्थिति पर विवरण और संबंधित परीक्षा पास करने का प्रमाण पत्र शामिल है। संबंधित दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे। ऐसा न करने पर उम्मीदवारी रद्द मानी जाएगी। प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा। DAF भरने की प्रक्रिया 11 नवंबर से लेकर 25 नवंबर शाम 6:00 बजे तक जारी रहेगी।
इंटरव्यू शेड्यूल जल्द
चयनित उम्मीदवारों के लिए पर्सनल इंटरव्यू का शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा। जिसका आयोजन नई दिल्ली के शाहजहां रोड में स्थित धौलपुर हाउस में यूपीएससी के कार्यालय में होगा। जो उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए योग्य पाए गए हैं, उनके लिए ई-समन लेटर जारी किया जाएगा।

