धार में अवैध गांजा खेती का खुलासा, पुलिस ने जब्त किए 1284 हरे पौधे, अनुमानित कीमत करीब 1.57 करोड़ रुपये

धार पुलिस ने अवैध गांजा खेती के खिलाफ दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुये कुल 1284 हरे पौधे जब्त किये हैं। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 57 लाख 12 हजार रुपये है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।
Dhar Police Ganja Seized

धार: मध्यप्रदेश में नशे के अवैध करोबार के खिलाफ पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। इसी बीच, धार पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देश पर जिले की पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध गांजा खेती के खिलाफ दो अलग-अलग बड़ी कार्रवाई की हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुये करोड़ों रुपये का मादक पदार्थ जब्त किया है।

जानकारी अनुसार, धार पुलिस ने कार्रवाई करते हुये कुल 1,284 हरे पौधे जब्त किये हैं। जब्त पौधों का कुल वजन 969.335 किलोग्राम है जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 57 लाख 12 हजार रुपये बताई गई है। इसके साथ ही, दोनों कार्रवाई में अवैध गांजा खेती करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

कपास और तुअर की फसल के बीच गांजे की खेती

बता दें कि पहली कार्रवाई थाना टाण्डा पुलिस ने ग्राम जाली में की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम जाली में अवैध गांजे की खेती की जा रही है। पुलिस ने तत्काल ही टीम बनाकर मौक पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने खेत में तलाशी लेते हुये गांजे के 1,134 हरे पौधे जब्त किये। जिसका वजन कुल वजन 518.335 किलोग्राम एवं अनुमानिक कीमत करीब 1 करोड़ 3 लाख रुपये बताई गई है। इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने गांजे के 150 हरे पौधे किए जब्त

वहीं, पुलिस ने दूसरी कार्रवाई थाना मनावर अंतर्गत ग्राम करौंदिया खुर्द की। पुलिस ने अवैध गांजे की खेती की सूचना पर मौके पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने खेत से गांजे के 150 हरे पौधे जब्त किये हैं। पुलिस ने जांच में पाया कि कपास एवं तुअर की फसल के बीच अवैध गांजे की खेती की जा रही है। जब्त किये गये गांजे के पौधों का वजन 451 किलो एवं अनुमानित कीमत करीब 54 लाख 12 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर किया है।

पु​लिस का कहना है कि मादक पदार्थों की अवैध खेती, उत्पादन, तस्करी और वितरण से जुड़े नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का यह अभियान केवल अवैध मादक पदार्थों की जब्ती तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और इस अवैध कारोबार में शामिल व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करना भी इसका प्रमुख उद्देश्य है। प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लक्ष्य के साथ मध्यप्रदेश पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews