धार में भीषण सड़क हादसा, कार पलटने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत, दो घायल, मची अफरा-तफरी

धार जिले के धरमपुरी-मांडू रोड पर तारापुर के पास मारुति ईको कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।
Dhar Accident News

धार: मध्यप्रदेश के धार जिले के एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां धरमपुरी थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। धरमपुरी-मांडू रोड पर तारापुर के समीप गिट्टी खदान के पास एक अनियंत्रित कार सड़क के नीचे उतरकर पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत और दो गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार, मारुति ईको कार (MP 09 DB 0153) धरमपुरी से मांडू की ओर जा रही थी। तभी ग्राम तारापुर के पास गिट्टी खदान के समीप चालक ने वाहन से नियंत्रण नहीं रख सका और कार अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे उतरकर पलट गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

कार सवार तीन लोगों की मौके पर मौत

हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही जान चली गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय निवासी और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद स्थानीय नागरिकों द्वारा तत्काल ही धरमपुरी थाने पुलिस को हादसे की सूचना दी गई। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर उपस्थित नागरिकों की सहायता से घायलों को बाहर निकाला और तत्काल ही इलाज के लिये अस्पताल भेजा।

मृतकों की हुई पहचान

वहीं, पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया। मृतकों की पहचान विक्की पिता दिनेश, भुरेसिंह पिता बाबू और गौतम पिता सुखराम, तीनों निवासी मांडव के रूप में हुई है। धरमपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

धरमपुरी थाना प्रभारी सरदार सिंह सोलंकी ने हादसे के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि तारापुर-मांडू रोड़ गिट्टी खदान के पास ईको गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई हैं। मृतकों को धरमपुरी अस्पताल भिजवाया है और घायलों को धामनोद अस्पताल भेजा गया है। पुलिस फिलहाल हादसे की जांच में जुटी है।

धार से मो. अंसार की रिपोर्ट

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews