विदिशा: गंज बासौदा में पटाखा दुकानों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, लाखों का माल जलकर खाक

विदिशा के गंजबासौदा में पटाखा बाजार में अचानक भीषण आग लग गई। खबर है कि आग की चपेट में करीब 7 दुकानें जलकर खाक हो गईं। दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।
Vidisha News

विदिशा: मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के गंज बासौदा में एक बड़े हादसे की खबर है। जहां गुरुवार शाम को श्रीरामलीला मेला ग्राउंड पर लगे पटाखा बाजार में आग लग गई। खबर है कि आग इतनी भीषण की थी कि इसकी चपेट में करीब 7 दुकानें आ गईं। आग की विकरालता देख बाजार में मौजूद खरीदारों और दुकानदारों में भगदड़ की स्थिति बन गई। जिन दुकानों पर आग लगी, उनका पूरा माल जलकर खाक हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम, प्रशासन और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। सुरक्षा को देखते हुये पुलिस की टीम ने पूरे इलाके को खाली करा लिया है। इसके साथ ही, आसपास की सड़कों पर आवाजाही भी रोक दी गई है।

पुलिस ने हादसे की जांच में जुटी

आग किस कारण लगी है? इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने हादसे की जांच में जुटी है। वहीं, ऐसी आशंक जताई जा रही है कि सिकी शॉर्ट सर्किट या किसी भी प्रकार की आतिशबाजी ​की चिंगारी के कारण यह हादसा हुआ है। वहीं, आग लगने से व्यापारियों के लाखों रुपये के माल जलकर खाक होने की आशंक जताई जा रही है।

वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। स्थिति नियंत्रण में आने के बाद ही नुकसान का अंतिम आकलन और आग लगने के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच की जाएगी। दीपावली के कारोबार के लिए दुकानदारों ने बड़ी मात्रा में पटाखे और अन्य सामग्री रखी थी। आग से उन्हें नुकसान पहुंचा है।

257 दुकानदारों को दुकान लगाने की अनुमति

जानकारी अनुसार, गंजबासौदा नगर पालिका ने 257 दुकानदारों को दुकान लगाने की अनुमति प्रदान की थी। वहीं, गुरुवार को करीब 150 दुकान की लगी थी। बाकी दुकानें धनतेरस पर लगाई जानी थी। इस कारण दुकानों के बीच में काफी जगह बची हुई थी और कई दुकानें एक दूसरे के संपर्क में नहीं थी। जिस वजह से आग अन्य दुकानों तक पहुंची और एक बड़ा हादसा टल गया।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews