
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने संयुक्त जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) मुख्य परीक्षा के तहत जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) समेत 1,156 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 3 नवंबर से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 नवंबर 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
फॉर्म में सुधार की आखिरी तारीख 2 दिसंबर 2026 रखी गई है। इस भर्ती के तहत उत्तर प्रदेश के अलग-अलग सरकारी विभागों में जूनियर इंजीनियर, मैकेनिक, सहायक स्टोरकीपर और अन्य तकनीकी पदों पर नियुक्ति की जाएगी। जो उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2025) में शामिल हुए हों और जिनके पास वैध स्कोरकार्ड हो, वे इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। बिना PET के कोई भी फॉर्म नहीं भर सकेगा।
पदों का विवरण
- तकनीकी सहायक (मैकेनिकल), विशेष चयन (भूजल विभाग) : 3
- प्रशिक्षक मशीन (कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं) : 1
- सहायक स्टोरकीपर (उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम) : 128
- मैकेनिक (उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम) : 270
- जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल), सामान्य (सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग) : 304
- जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल), विशेष चयन (सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग) : 154
- सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी (तकनीकी) (पंचायती राज निदेशालय) : 32
- जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) (लोक निर्माण विभाग) : 264
योग्यता और आयु सीमा
- जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) पद के लिए प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश या मान्यता प्राप्त संस्थान से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा।
- तकनीकी सहायक (मैकेनिकल), विशेष चयन और सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी (तकनीकी) पद के लिए भी मैकेनिकल में 3 साल का डिप्लोमा।
- प्रशिक्षक मशीन पद के लिए 12वीं पास के साथ मैकेनिकल मेंटेनेंस ट्रेड में 3 साल का डिप्लोमा।
- मैकेनिक और सहायक स्टोरकीपर (UPSRTC) पद के लिए ऑटोमोबाइल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा।
- आयु सीमा 18 से 40 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर होगी।
- SC, ST, OBC, EWS, दिव्यांग और पूर्व सैनिकों को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
कितनी मिलेगी सैलरी
- चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार वेतन मिलेगा, जिसमें जूनियर इंजीनियर, तकनीकी सहायक और प्रशिक्षक जैसे ज्यादातर पदों के लिए लेवल-6 के तहत 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक।
- लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) को 9,300 रुपये से 34,800 रुपये के साथ 4,200 रुपये ग्रेड पे .
- UPSRTC के मैकेनिक को लेवल-5 और सहायक स्टोरकीपर को लेवल-4 के तहत 5,200 रुपये से 20,200 रुपये तक का वेतनमान।
- इसके अलावा DA, HRA और TA जैसे भत्ते अलग से मिलेंगे।
कैसे होगा चयन
- चयन प्रक्रिया कुल चार चरणों में पूरी होगी जिसमें पहले चरण में PET-2025 के स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
- दूसरे चरण में मेन्स लिखित परीक्षा होगी जिसमें 100 प्रश्न 100 अंकों के होंगे, परीक्षा ऑब्जेक्टिव MCQ टाइप की होगी, इसमें मैकेनिकल कोर, कंप्यूटर और UP GK से सवाल पूछे जाएंगे, गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी और इसमें कोई इंटरव्यू नहीं होगा।
- तीसरे चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा और चौथे व अंतिम चरण में मेडिकल टेस्ट के बाद फाइनल चयन किया जाएगा।
आवेदन शुल्क: सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में सिर्फ 25 रुपये की प्रोसेसिंग फीस देनी होगी, जो ऑनलाइन माध्यम से ही जमा होगी और इसके अलावा कोई अलग आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा
महत्वपूर्ण तारीखें:
- नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 12 अक्टूबर 2026
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 3 नवंबर 2026
- आवेदन और फीस भरने की अंतिम तिथि: 25 नवंबर 2026
- फॉर्म में संशोधन और फीस एडजस्टमेंट की अंतिम तिथि: 2 दिसंबर 2026
सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें, क्योंकि आखिरी तारीख के बाद किसी भी तरह का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा । साथ ही अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन को ध्यान से जरूर पढ़ लें।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

