नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा प्रहार, 56 ग्राम हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, मामला दर्ज

एसपी ने बताया कि मुख्यालय के निर्देश पर नशे के विरुद्ध ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है जिसके तहत इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी हैं। 
Singrauli Police Arrested Woman With Heroin

Singrauli Police Arrested Woman With Heroin

सिंगरौली जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत बरगवां पुलिस ने ग्राम बाघाडीह में कार्रवाई करते हुए हेरोइन (ब्राउन शुगर) बेचने के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 56 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 6 लाख रुपये बताई गई है।

मुखबिर की सूचना पर दबिश

पुलिस अधीक्षक पुलिस षियाज़ केएम के मुताबिक 4 नवंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बाघाडीह के कजरदेह टोला में रामबाई बसोर अपने घर के पास हेरोइन की बिक्री कर रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसडीओपी मोरवा अमित कुमार के मार्गदर्शन में बरगवां थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पटेल ने पुलिस टीम गठित कर मौके पर कार्रवाई की।

दबिश के दौरान पुलिस ने आरोपी रामबाई बसोर, पति धर्मेंद्र बसोर, उम्र 35 वर्ष, निवासी बाघाडीह, थाना बरगवां, जिला सिंगरौली के कब्जे से 56 ग्राम हेरोइन/स्मैक जब्त की। पुलिस ने जब्त मादक पदार्थ की कीमत 6 लाख रुपये आंकी है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। मामले में मादक पदार्थ के स्रोत और संभावित नेटवर्क से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है। एसपी ने बताया कि मुख्यालय के निर्देश पर नशे के विरुद्ध ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है जिसके तहत इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी हैं।

राघवेन्द्र सिंह गहरवार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews