भिंड में 2 पक्षाें में जमकर हुई मारपीट, लाठी-डंडे लेकर दौड़े युवक, पटाखे का कंकड़ लगने पर हुआ विवाद

भिंड में पटाखे का कंकड़ लगने की बात पर दो पक्ष वाद विवाद पर उतारू हो गए। कहासुनी देखते-देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस हंगामे से बाजार में अफरा तफरी मच गई।
bhind

भिंड में दो पक्षों के बीच पटाखे चलाने की बात को लेकर विवाद की स्थिति देखने को मिली। दरअसल, पटाखे फोड़ने के बाद एक कंकड़ उछलकर युवक की आंख में लग गया था। इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इनके बीच कहासुनी हो गई, जो कुछ ही देर में मारपीट में तब्दील हो गई।

जानकारी के मुताबिक का यह घटना भिंड के लहार चुंगी पर कलेक्ट्रेट के दूसरे गेट के पास सामने की है। यहां दो पक्ष सामने सामने आ गए और 1 घंटे तक जमकर हंगामा हुआ। युवा के एक दूसरे को लाठी डंडा हाथों में लेकर इधर-उधर दौड़ाते रहे। बाजार में मची अफरा तफरी से व्यापारियों ने अपनी दुकान के शटर भी गिरा दिए।

जमकर मचा हंगामा

बता दें कि धनतेरस की वजह से सड़क के किनारे बाजार लगा हुआ था। लोग फूल, माला, दीपक, पटाखे और अन्य सामाना खरीद रहे थे। इस दौरान एक युवक ने पटाखा खरीद कर चलाया। इससे कंकर उछलकर दूसरे युवक को लग गया। इसी बात पर उनके बीच विवाद शुरू हो गया।

बाजार में हुई अफरा तफरी

आंख के पास कंकर लगने से नाराज युवक के साथियों ने पटाखा बेचने वाले और चलाने वाले युवकों से बहस करना शुरू कर दी। कुछ देर बाद पटाखा चलाने वाले युवक के दोस्त भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस हंगामे से बाजार में अफरा तफरी की स्थिति देखने को मिली। व्यापारियों ने डर से अपनी दुकान के शटर गिरा दिए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक दोनों पक्षों के लोग मौके से गायब हो गए।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews