Gold Silver Price 6 November : धनतेरस पर गिरे सोने के भाव, ये है भोपाल-इंदौर का 10 ग्राम गोल्ड का रेट , चांदी भी लुढ़की

Gold Silver Rate 6 November 2026: धनतेरस पर सोना के भाव गिरे, चांदी की भी चमक पड़ी फीकी, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1.42 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम आया । चांदी की कीमत 1.84 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंची। आइए जानते हैं प्रमुख शहरों का 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का भाव ....
Gold latest price

Gold latest price

धनतेरस पर सोने-चांदी की कीमतों में फिर गिरावट देखने को मिली है। कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन यानि शुक्रवार सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर  24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 1,42,153 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज की गई है। वहीं चांदी 1,84,127 रुपये प्रति किलो पर आ गई है।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 1.87 लाख रुपए प्रति किलो पर बना हुआ है। गुडरिटर्न्स पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,46,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, वहीं चांदी की कीमत 2,10,000 रुपये प्रति किलो पर चल रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार (COMEX) में सोना $4,056.40 और चांदी $51.50 के करीब कारोबार कर रही है।

अमेरिका में मिड टर्म चुनाव के नतीजे आने के बाद गुरुवार को सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली, लेकिन आज शुक्रवार को गिरावट के साथ बाजार खुला।अमेरिका-ईरान के बीच भू-राजनीतिक तनाव और होर्मुज स्ट्रेट में टैंकरों पर हमले की खबरों के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिली। ब्रेंट क्रूड चढ़कर 100.08 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है, वहीं अमेरिकी क्रूड WTI 91.72 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। इससे एक बार फिर महंगाई बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स और यील्ड में उतार-चढ़ाव जारी है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति और ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। चुंकी जब भी ब्याज दरों में कटौती या बढ़ने की संभावना होती है, तब डॉलर इंडेक्स और बुलियन मार्केट पर असर पड़ता है।

धनतेरस-दिवाली त्योहारों और आगामी शादियों के सीजन के कारण स्थानीय सर्राफा बाजारों में भौतिक सोने-चांदी की खरीदारी में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अगर आप आज, 6 नवंबर को सोना या चांदी खरीदने के लिए बाजार जाने की योजना बना रहे हैं तो आइए जानते हैं बड़े शहरों का 10 ग्राम (18K, 22K और 24K) सोने और 1 किलो चांदी का भाव….

भोपाल-इंदौर में 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

  • भोपाल-इंदौर सराफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 46 हजार 070 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
  • गहनों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोना 1 लाख 33 हजार 900 रुपये और 18 कैरेट सोना 1 लाख 09 हजार 970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।

दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों का सोने का भाव

  • दिल्ली, लखनऊ , नोएडा, गुरुग्राम, जयपुर और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने का भाव 1,46,170 रुपये, 22 कैरेट का 1,34,000 रुपये और 18 कैरेट का 1,09,670 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है।
  • मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, गुवाहाटी, पुणे, बैंगलोर, भुवनेश्वर, अमरावती, विशाखापत्तनम, मैसूर, विजयवाड़ा और कोयंबटूर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,46,020 रुपये, 22 कैरेट का 1,33,850 रुपये और 18 कैरेट का 1,09,520 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है।

भोपाल से लेकर दिल्ली तक का चांदी का भाव

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पटना, लखनऊ, नोएडा, गुरुग्राम, जयपुर, गुवाहाटी, इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद, , पुणे, चंडीगढ़, बैंगलोर, भुवनेश्वर, अमरावती, विशाखापत्तनम, मैसूर, विजयवाड़ा, कोयंबटूर, मदुरै, रायपुर और हैदराबाद में चांदी का भाव 2,10,000 रुपये प्रति किलो चल रहा है।

सोना या चांदी खरीदने से पहले पढ़ लें ये बातें

  • शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है। शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार और रविवार को मान्य होते हैं।
  • सोना खरीदते समय BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। असली हॉलमार्क वाली ज्वेलरी पर 4 चीजें होती हैं – BIS का लोगो, शुद्धता (कैरेट), 6 अंकों का HUID नंबर और ज्वेलर का मार्क।
  • 24 कैरेट पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट सोने में 91.6% शुद्ध सोना और 8.4% तांबा, चांदी और जिंक जैसी अन्य धातुएं मिली होती हैं।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews