UP: दिवाली से पहले कर्मचारियों को तोहफा, मिलेगा 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, जानें कौन है पात्र

UP Employees Bonus: दिवाली से पहले योगी सरकार का तोहफा, यूपी कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75% रकम जीपीएफ में होगी, दैनिक वेतनभोगियों को भी मिलेगा बोनस
employees news

उत्तर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। दिवाली से पहले राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने वर्ष 2025-2026 के लिए 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी दे दी है। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद वित्त विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने 5 नवंबर को शासनादेश भी जारी कर दिया।

आदेश के मुताबिक, बोनस की कुल राशि का 75% हिस्सा PF (पब्लिक प्रोविडेंट फंड) खाते में जमा होगा और 25% नकद मिलेगा। जिनके पास पीएफ खाता नहीं है उन्हें NSC (नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट) में राशि भेजी जाएगी। जो कर्मचारी 31 मार्च 2026 के बाद रिटायर हो चुके हैं या 30 अप्रैल 2027 तक रिटायर होने वाले हैं, उनको पूरा पैसा नकद मिलेगा।

ध्यान रहे बोनस सिर्फ उन कर्मचारियों को मिलेगा जिन्होंने 31 मार्च 2026 को एक साल की लगातार सेवा पूरी कर ली थी। जिन कर्मचारियों को 2025-26 में किसी विभागीय कार्रवाई या आपराधिक मामले में दंड मिला है, उनको बोनस नहीं मिलेगा।

किसको मिलेगा बोनस 

  • यह बोनस उन सभी पूर्णकालिक अराजपत्रित कर्मचारियों को दिया जाएगा, जिनका पद वेतन मैट्रिक्स लेवल-8 (47,600 – 1,51,100) या अपुनरीक्षित वेतनमान में ग्रेड पे 4800 रुपये तक है।
  • पूर्णकालिक अराजपत्रित राज्य कर्मचारी, सहायता प्राप्त शिक्षण और प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं के कर्मचारी, स्थानीय निकाय, जिला पंचायत, राजकीय विभागों के कार्य प्रभारित कर्मचारी और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी को ये बोनस मिलेगा।

कितना पैसा मिलेगा 

बोनस की गणना के लिए मासिक परिलब्धियों की अधिकतम सीमा 7000 रुपये मानी गई है। इस हिसाब से 30 दिन का बोनस 7000 X 30 / 30.4 = 6908 रुपये बनेगा। दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए अधिकतम 1200 रुपये महीना माना जाएगा। उनको 1184 रुपये बोनस मिलेगा।

इन्हें नहीं मिलेगा बोनस का लाभ

  •  यदि किसी कर्मचारी को वर्ष 2025-2026 में किसी विभागीय अनुशासनिक कार्यवाही या आपराधिक मुकदमे में दंड दिया गया है, तो उसे बोनस नहीं मिलेगा।
  • जिनके खिलाफ जांच या मुकदमा लंबित है, उनका बोनस परिणाम आने तक स्थगित रहेगा। दोषमुक्त होने पर उन्हें रुके हुए सभी वर्षों का बोनस दे दिया जाएगा।

किस तरह मिलेगा लाभ

  • 31 मार्च 2026 को 3 साल या उससे ज्यादा लगातार काम किया हो।
  • हर साल कम से कम 240 दिन काम किया हो।
  • 5 दिन वाले दफ्तर में हर साल 206 दिन काम किया हो
  • जो पूर्णकालिक कर्मचारी 1 साल की सेवा पूरी नहीं कर पाए, लेकिन दैनिक वेतनभोगी के रूप में मिलाकर 3 साल हो गए हैं, उनको भी मिलेगा।

UP FINANCE DEPARTMENT ORDER

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews