UP: आउटसोर्स कर्मचारियों की नई वेतन दरें निर्धारित, सितंबर 2026 से प्रभावी, जानें खाते में कितनी आएगी राशि

UP: आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए पारिश्रमिक की नई दरें निर्धारित , चार श्रेणियों में तय हुईं नई दरें, सितंबर 2026 से लागू होंगी, श्रेणी के अनुसार 17646 रुपये से लेकर 39000 रुपये तक मिलेगी राशि, सचिवालय प्रशासन विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश
employees news

उत्तर प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। दिवाली से पहले राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पारिश्रमिक की नई दरें तय कर दी हैं। सरकार ने कर्मचारियों को 4 श्रेणियों में बांटा है। श्रेणी के अनुसार कर्मचारियों को 17000 रुपये से लेकर 39000 रुपये तक मासिक पारिश्रमिक का लाभ मिलेगा।

नई दरें 02 सितम्बर 2026 से लागू होंगी, ऐसे में एरियर का भी लाभ मिलेगा। सचिवालय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव मनीष चौहान ने 2 नवंबर 2026 को इस संबंध में शासनादेश जारी किया है।

आदेश के तहत, ईपीएफ और ईएसआई की कटौती के बाद श्रेणी-4 के कर्मचारियों के खाते में 15,396 रुपए, श्रेणी-3 के कर्मचारियों को 16,966 रुपए और श्रेणी-2 के कर्मचारियों को 19,148  रुपए दिए जाएंगे, जबकि श्रेणी-1 के कर्मचारियों को39,000 रुपए मिलेंगे, कोई कटौती नहीं होगी। इस फैसले से प्रदेश के करीब 2.72 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

आदेश के तहत,  कर्मचारियों के वेतन से ईपीएफ 12 प्रतिशत और ईएसआई 0.75 प्रतिशत की कटौती होगी। वहीं नियोक्ता की ओर से ईपीएफ का 12 प्रतिशत और ईएसआई का 3.25 प्रतिशत अंशदान संबंधित विभाग करेंगे। यह राशि भी कर्मचारियों के खाते में भविष्य में जमा होगी।

कर्मचारी को ईपीएफ, ईएसआई , सर्विस चार्ज, यूपीसीओएस सेन्टेज , जीएसटी नहीं देना होगा। यह सरकारी विभागों को ही देना होगा।  इसके लिए विभागों को अपने बजट में व्यवस्था करनी होगी।  जिन विभागों ने GeM पोर्टल के माध्यम से पुरानी कम दरों पर कर्मचारी रखे हैं, उन्हें नई दरों से होने वाले अतिरिक्त व्यय की पूर्ति के लिए पुनर्विनियोग के माध्यम से बजटीय व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

श्रेणीवार किसको कितनी सैलरी मिलेगी?

श्रेणी-1 (अधिकतम वेतन / कुशल तकनीकी)

  • कुल पारिश्रमिक: 39,000 रुपये प्रतिमाह
  • कटौती: शून्य
  • इन-हैंड सैलरी: 39,000रुपये
  • श्रेणी-1 में EPF कटौती अधिकतम 25,000 रुपये के आधार पर की गई है। चूंकि 40,000 रुपये के पारिश्रमिक पर EPF कटौती अनिवार्य नहीं है, इसलिए संबंधित विभाग अपने स्तर से कटौती करनी है या नहीं, इसका निर्णय ले सकता है।

श्रेणी-2

  • कुल पारिश्रमिक: 21,947 रुपये
  • EPF + ESI कटौती: 2,798.24 रुपये
  • इन-हैंड सैलरी: 19,148.763 रुपये

श्रेणी-3

  • कुल पारिश्रमिक: 19,446 रुपये
  • EPF + ESI कटौती: 2,479.37 रुपये
  • इन-हैंड सैलरी: 16,966.644 रुपये

श्रेणी-4 (सबसे ज्यादा कर्मचारी इसी श्रेणी में हैं)

  • कुल पारिश्रमिक: 17,646 रुपये
  • EPF + ESI कटौती: 2,249.87 रुपये
  • इन-हैंड सैलरी: 15,396.14 रुपये

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews