
पश्चिम बंगाल में इस सप्ताह तबादले (IAS Transfer) का सिलसिला जारी है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया है। तीन आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। संबंधित आदेश कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने जारी किया है। इस सूची में सुजाता घोष, प्रिया यादव और सौम्यजीत दास का नाम शामिल है।
बैच 2021 की आईएएस अधिकारी प्रिया यादव संयुक्त सचिव, ऑफिस ऑफ रेजिडेंट कमिश्नर नई दिल्ली पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह मुख्यमंत्री कार्यालय के संयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री सचिव कार्यालय पद की जिम्मेदारी संभाल रही थी। तबादले एवं नियुक्ति से संबंधित आदेश 5 एवं 6 नवंबर को जारी किया गया है।
पब्लिक सर्विस कमीशन के सचिव बदले
बैच 2010 की आईएएस अधिकारी सुजाता घोष को सचिव पब्लिक सर्विस कमीशन पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह सचिव सेल्फ हेल्प ग्रुप और सेल्फ एंप्लॉयमेंट डिपार्टमेंट पद पर कार्यरत थी। साथ ही पश्चिम बंगाल स्वरोजगार कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पद का अतिरिक्त संभाल रही थी।
सौम्याजीत दास को मिला नया पदभार
बैच 2013 के आईएएस अधिकारी सौम्याजीत दास को वरिष्ठ विशेष सचिव मत्स्य पालन, जलीय कृषि एवं जल संसाधन और मत्स्य बंदरगाह विकास विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह वरिष्ठ विशेष सचिव आवास विभाग पद पर कार्यरत थे।
3 नवंबर को भी हुआ था आईएएस अफसरों का तबादला
सिक्वा मोनाजा को आदेश तक योजना एवं संख्यायिकी विभाग में विशेष सचिव के पद पर नियुक्त गया है। शरद कुमार द्विवेदी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव को आयुष विभाग के सचिव पद का पदभार सौंपा गया है। अवध सिंघल को साउथ 24 परगना के एडीएम बनाया गया है। शुभम अग्रवाल को मुख्यमंत्री के OSD पद की जिम्मेदारी दी गई है।



