Friendship Day पर दोस्त को दें यादगार तोहफा, खास बन जाएगा दिन

Friendship Day: वैसे तो दोस्तों के बिना कोई भी दिन गुजर पाना मुश्किल है। लेकिन फ्रेंडशिप डे एक ऐसा दिन है जो दोस्ती के खास बनाने का काम करता है। चलिए आज फ्रेंडशिप डे के लिए कुछ प्यारे गिफ्ट देखते हैं।
top

Friendship Day Gift: फ्रेंडशिप डे एक ऐसा दिन है, जो दोस्तों के लिए बहुत ही खास होता है। इस दिन सभी दोस्त एक दूसरे के साथ सुरीली यादें संजोते हैं, जो उम्र भर उनके साथ चलती है। कुछ देश ऐसे है जो 30 जुलाई को फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट करते हैं। वहीं भारत, अमेरिका, यूएई, मलेशिया जैसे देशों में अगस्त के पहले संडे को ये दिन मनाया जाता है।

दोस्ती वैसे भी सबसे खास रिश्ता है। दोस्त एक ऐसा व्यक्ति होता है, जो हमारे बारे में वह बातें भी जानता है जो हम कभी अपने माता-पिता या भाई-बहनों से नहीं बोल पाते वैसे तो दोस्तों के बिना कोई दिन नहीं गुजरता लेकिन अगर एक खास दिन दोस्तों को शुक्रिया कहने के लिए मिल जाए तो बात ही कुछ और हो जाती है। इस फ्रेंडशिप डे को अगर आप खास बनाना चाहते हैं। तो अपने दोस्त को कोई प्यारा सा गिफ्ट दे सकते हैं। चलिए आज आपको कुछ अच्छे-अच्छे गिफ्ट बताते हैं जो दोस्तों को दिए जा सकते हैं।

फ्रेम

अगर दोस्त के साथ आपके पास कोई अच्छी सी फोटो है, तो आप उसे फ्रेम करवा कर अपने दोस्त को दे सकते हैं। जिंदगी भर की याद हमेशा आपको अपने दोस्त के करीब रखेगी। किसी यादगार फोटो को फ्रेम करवाया जा सकता है।

डेकोरेशन प्लांट

अगर कोई ऐसा गिफ्ट देना चाहते हैं जिसे देखकर आपके दोस्त को हमेशा आपकी याद आए। तो डेकोरेशन प्लांट बेस्ट ऑप्शन है। इसे वह जहां मर्जी चाहे रख सकते हैं। यह गिफ्ट आपके दोस्त को काफी पसंद आएगा।

फोटो बुक

अगर आपको फोटो फ्रेम नहीं देना है और आप यादों का गुलदस्ता दोस्तों को देना चाहते हैं। तो फोटो बुक या एल्बम बेहतरीन ऑप्शन है। इसमें आप अपने हर खास पल की तस्वीरों को एक बुक या एल्बम में तैयार करवा सकते हैं। यह अब तक का सबसे बेहतरीन फ्रेंडशिप डे गिफ्ट साबित होगा।

मग

आप चाहे तो एक सुंदर सा कॉफी मग भी अपने दोस्त को गिफ्ट कर सकते हैं। आजकल मग पर तस्वीर भी प्रिंट हो जाती है। आप अपने दोस्त की या फिर आप दोनों की तस्वीर प्रिंट करवा सकते हैं।

ग्रीटिंग

भावनाओं से अच्छा तोहफा दोस्त के लिए दूसरा नहीं हो सकता। आप एक प्यारा सा ग्रीटिंग कार्ड खरीद कर अपने दोस्त के प्रति आपके दिल में मौजूद प्रेम और समर्पण की भावना को इस पर लिख सकते हैं। आप अपने दोस्त से वह बातें भी कह सकते हैं जो आपने नहीं कही है और आपके दिल में मौजूद है। आमतौर पर हम दोस्तों को बताते नहीं है कि हमें उनसे कितना प्यार है। लेकिन फ्रेंडशिप डे यह बताने के लिए बेहतरीन दिन है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews