Hindi News

Good Friday 2025 Wishes गुड फ्राइडे पर इन खूबसूरत मैसेज से बांटें प्रभु यीशु का प्यार

Written by:Bhawna Choubey
Last Updated:
हर साल ईसाई धर्म में गुड फ्राइडे का दिन बेहद आस्था और शांति के साथ मनाया जाता है। 18 अप्रैल 2025 को भी देश-विदेश में लोग चर्च जाकर प्रार्थना करेंगे। ऐसे खास मौके पर आप भी इन Good Friday 2025 Wishes और मैसेज के जरिए अपने करीबियों को प्रभु यीशु का आशीर्वाद दे सकते हैं। यहां देखिए प्यारे और दिल को छूने वाले शुभकामना संदेश।
Good Friday 2025 Wishes गुड फ्राइडे पर इन खूबसूरत मैसेज से बांटें प्रभु यीशु का प्यार

ईसाई धर्म में गुड फ़्राइडे (Good Friday) का दिन बेहद ख़ास माना जाता है। ये दिन सेलिब्रेशन का नहीं बल्कि प्रभू यीशु के बलिदान को याद करने का है। ऐसा माना जाता है कि इसी दिन उन्हें इंसानियत के लिए सूली पर चढ़ा दिया गया था। उनकी प्यार और त्याग की मिसाल आज भी लोगों को इंसानियत, माफ़ी और भाईचारे का सबब देती है। दुनिया की अलग-अलग हिस्सों में इसे कहीं होली फ़्राइडे तो कही ग्रेट फ़्राइडे तो कहीं ब्लैक फ़्राइडे के नाम से जाना जाता है।

आज का दिन यह सिखाता है कि चाहे हालात कैसे भी हो प्रेम, क्षमा और शांति को कभी नहीं छोड़ना चाहिए। इसी मौक़े पर लोग चर्च जाकर प्रार्थना करते हैं और प्रभु के बलिदान को याद करते हैं। आपको भी इस दिन अपने दोस्तों और करीबियों को कुछ भावुक और सच्चे दिल से निकले मैसेज भेज सकते हैं। यह मैसेज इतने अच्छे है कि आप अपने वॉट्सऐप स्टेटस, इंस्टाग्राम स्टोरी और फ़ेसबुक पोस्ट पर लगा सकते हैं।

क्यों मनाया जाता है गुड फ़्राइडे?

गुड फ़्राइडे का दिन ईसाई धर्म में बेहद अहम माना जाता है। बाइबल के मुताबिक़ मानवता की भलाई के लिए प्रभू यीशु मसीह ने अपनी जान तक कुरबान कर दी थी। उस वक़्त की यहूदी शासकों ने उन्हें तरह-तरह की यातनाएं दी और उसे सूली पर चढ़ा दिया। कहा जाता है कि जब यीशु मसीह को सूली पर चढ़ाया गया, शुक्रवार का दिन था। तभी से हर साल इस दिन को गुड फ़्राइडे के रूप में मनाया जाता है।

गुड फ़्राइडे के लिए सबसे अच्छा संदेश क्या है?

1. प्रभु यीशु के बलिदान को याद करते हुए, इस पवित्र दिन पर हम भी उनके मार्ग पर चलने की कोशिश करें।
गुड फ़्राइडे की ढेर सारी शुभकामनाएं…।

2. जीवन की हर दुख और दर्द में, प्रभु यीशु की तरह प्रेम और क्षमा का संदेश फैलाएं। इस गुड फ़्राइडे पर प्रभु यीशु की कृपा आप पर हमेशा बनी रहे।

3. आज के दिन, जब प्रभू यीशु ने हमारी सलामती के लिए अपना जीवन अर्पित किया, हमने भी उनके आशीर्वाद से भरा जीवन जीने की प्रेरणा मिले।
गुड फ़्राइडे की हार्दिक शुभकामनाएं।

4. प्रभु यीशु की अटूट प्रेम को याद कर, इस पवित्र दिन को मनाएँ। आपको और आपके परिवार को गुड फ़्राइडे की ढेर सारी शुभकामनाएं।

5. पाप से मुक्ति, दुख से शांति और अंधेरे से रौशनी की ओर बढ़ने का समय है।
गुड फ़्राइडे की शुभकामनाएँ, आपके जीवन में प्रभु का आशीर्वाद हमेशा बना रहे।

गुड फ़्राइडे से जुड़े अन्य सवाल-जवाब

1. गुड फ़्राइडे क्या होता है?
गुड फ़्राइडे ईसाई धर्म का पवित्र दिन होता है। इसी दिन प्रभु यीशु मसीह ने मानवता के कल्याण के लिए अपने प्राण त्यागे थे। इसे त्याग, क्षमा और प्रेम का दिन माना जाता।

2.गुड फ़्राइडे का हिन्दू धर्म से क्या महत्व है?
हिन्दू धर्म में भले ही गुड फ़्राइडे कोई धार्मिक त्योहार नहीं है लेकिन इसकी सी को संदेश मानता प्रेम और अहिंसा से जुड़े हैं जो हर धर्म में अहम माने जाते हैं।

3.गुड फ़्राइडे को ब्लैक फ़्राइडे या होली फ़्राइडे क्यों कहा जाता है?
इस दिन प्रभु यीशु को सूली पर चढ़ाया गया था इसलिए कुछ लोग इसे ब्लैक फ़्राइडे कहते हैं तो वहीं कुछ लोग इसे होली फ़्राइडे और ग्रेट फ़्राइडे भी कहते हैं।

4.गुड फ़्राइडे को कैसे मनाया जाता है?
इस दिन ईसाई लोग चर्च में जाकर प्रार्थना करते हैं, प्रभु यीशु के बलिदान को याद करते हैं और उनके दिखाए प्रेम और शांति के रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं।

5.गुड फ़्राइडे और ईस्टर में क्या फ़र्क है?
गुड फ़्राइडे उस दिन को कहते हैं जब प्रभु यीशु ने बलिदान दिया था। जबकि स्टार उस दिन मनाया जाता है जब तीन दिन बाद यीशु पुनर्जीवित हो गए थे।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews