MP Breaking News

फ्री धनिया मांगने की झिझक खत्म! अपनाइए ये टिप्स और उगाएं ढेर सारा हरा-भरा धनिया

बरसात के मौसम में अगर आप किचन गार्डनिंग का शौक रखती हैं, तो धनिया उगाना बेहद आसान है। थोड़े से सीड्स, सही मिट्टी और सिंपल होम टिप्स से आप घर पर ही जल्दी और हरा-भरा धनिया उगा सकती हैं। इससे सब्जी वाले से बार-बार फ्री धनिया मांगने की झंझट खत्म होगी।
Coriander

हर भारतीय रसोई में धनिया पत्ती का इस्तेमाल लगभग रोज़ाना होता है। चाहे दाल हो, सब्ज़ी हो या कोई चटपटा नाश्ता ऊपर से ताज़ा धनिया डालते ही खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है। लेकिन परेशानी तब होती है जब हर बार सब्ज़ी खरीदते वक्त दुकानदार से फ्री धनिया मांगना पड़े।

अगर आप चाहें तो इस झंझट से आसानी से छुटकारा पा सकती हैं। बारिश के मौसम में धनिया बहुत जल्दी और आसानी से उगता है। सही तरीके से बीज बोने और देखभाल करने पर कुछ ही हफ्तों में आपके पास हरा-भरा ताज़ा धनिया होगा, जिसे आप खुद अपने किचन से तोड़कर इस्तेमाल कर सकेंगी।

बरसात में धनिया उगाने के आसान टिप्स

1. बीज को सही तरीके से तैयार करें

धनिया के बीज को सीधे मिट्टी में डालने से पहले हल्का सा क्रश कर लें। इससे अंकुरण जल्दी होता है। बीज को रातभर पानी में भिगोकर रखने से भी पौधे जल्दी निकलते हैं और पत्तियां घनी आती हैं।

2. मिट्टी और गमले का चुनाव

धनिया के लिए हल्की और भुरभुरी मिट्टी सबसे अच्छी होती है। अगर आप गमले में लगा रही हैं तो सुनिश्चित करें कि गमले में ड्रेनेज होल हो, ताकि पानी जमा न हो। बारिश में ज्यादा पानी से पौधा सड़ सकता है, इसलिए मिट्टी में कम्पोस्ट मिलाना ज़रूरी है।

3. पानी और धूप का संतुलन

बरसात के मौसम में ज्यादा पानी देना जरूरी नहीं है क्योंकि मिट्टी पहले से नम रहती है। बस ध्यान रखें कि पौधों को सीधी धूप भी मिले। सुबह की हल्की धूप धनिया की ग्रोथ के लिए परफेक्ट होती है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews