Hindi News

घर में आसानी से उगाएं गुणों से भरपूर एलोवेरा, जानें पौधा लगाने का सही तरीका

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
एलोवेरा एक औषधीय पौधा माना जाता है। यह त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि यह स्किन को हाइड्रेट रखता है, जिससे त्वचा मुलायम बन जाती है।

Gardening Tips : लोगों को अपने घर में ही गार्डनिंग का बेहद शौक होता है। इसलिए वह गमले में एलोवेरा का पौधा लगाते हैं। इसके बहुत सारे फायदे होते हैं। अक्सर अपने फ्लैट या फिर बंगलो में रह रहे घरों में देखा होगा कि वह गार्डनिंग के लिए गमले का इस्तेमाल करते हैं। इसमें वह तरह-तरह के फूल और फलों के पौधे लगाते हैं, इससे घर की साज सजावट भी बढ़ती है। साथ ही यह खुशबू से महक उठता है।

यदि आप भी अपने घर पर एलोवेरा जेल का पौधा लगाना चाहते हैं, तो आपको कुछ आसान से स्टेप्स फॉलो करने होंगे। जिन्हें फॉलो करके आप भी गमले में एलोवेरा लगाकर उगा सकते हैं और इसके फायदे उठा सकते हैं।

ऐसे लगाएं एलोवेरा का पौधा (Aloevera Plant)

कई लोग बार-बार ट्राई करने के बाद भी एलोवेरा जेल को घर पर नहीं उगा पाते हैं, क्योंकि उन्हें इसका सही तरीका नहीं मालूम होता है, लेकिन आज हमारे द्वारा बताई गई विधि से गमले में एलोवेरा का पौधा लगाए। कुछ ही दिनों में आपको यह पौधा तैयार मिलेगा।

अपनाएं ये टिप्स (Gardening Tips)

  • सबसे पहले नर्सरी में जाकर गहरी और बड़े आकार का गमला खरीद कर लाना है।
  • आप नर्सरी से भी एलोवेरा का पौधा खरीद सकते हैं।
  • सभी पौधों को गमले में सीधे लगाया जाता है, लेकिन एलोवेरा के पौधे को सीधे गमले में लगाने की बजे एक छोटी सी ग्लास में मिट्टी भरकर लगाएं।
  • अब गहराई पर एलोवेरा के छोटे पौधे को रस्सी और गिलास के नीचे छेद करना ना भूले।
  • जब 40 से 50 दिन हो जाए, तब नई कोपल फूटने लगेगा, तभी इस गमले में रोप दें।
  • अब इस गमले को ऐसी जगह पर रखें, जहां पर 6 से 7 घंटे धूप लगती हो।
  • आपको इस बात का ध्यान रखना है कि सूर्य की सीधी रोशनी पौधे पर ना पड़े। इससे पौधा खराब हो सकता है।
  • गमले में उतनी ही पानी डालें, जिससे नमी बनी रहे। जरूरत से ज्यादा पानी डालने से पौधे की ग्रोथ रुक सकती है।
  • लगभग 4 महीने में आपका एलोवेरा का पौधा तैयार हो जाएगा।

एलोवेरा के फायदे (Aloevera Benefits)

एलोवेरा एक औषधीय पौधा माना जाता है। यह त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि यह स्किन को हाइड्रेट रखता है, जिससे त्वचा मुलायम बन जाती है। यह मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है। इसे लगाने से मुंहासे से राहत मिलती है। साथ ही यह चेहरे पर होने वाली झुर्रियां को काम करता है। वहीं, बालों के लिए भी यह रामबाण इलाज माना जाता है। यह डैंड्रफ हेयर ग्रोथ के लिए अच्छा है। इसके अलावा, एलोवेरा का जूस बनाकर पीने से यह पाचन क्रिया को सुधरता है। साथ ही शुगर लेवल को कंट्रोल करता है, इससे ह्यूमैनिटी सिस्टम भी मजबूत होता है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews