Hindi News

भारत में पाया जाता है ऐसा फल, जिसके अंदर छिपा होता है फूल, जानें नाम

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
डायबिटीज मरीजों के लिए गूलर काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, इससे खून साफ होता है। इसके अलावा, सांस से संबंधित समस्याएं भी दूर होती है।
भारत में पाया जाता है ऐसा फल, जिसके अंदर छिपा होता है फूल, जानें नाम

Fruit have Inside Flower : फल खाना स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा लाभदायक माना जाता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। साथ ही इसमें विटामिन भी पाया जाता है। कुछ फल सीजन के हिसाब से मिलते हैं, तो कुछ फल सालों भर पाया जाता है। फल वैसे तो खाने में मीठा ही होता है, लेकिन कुछ-कुछ फल स्वाद में खट्टे भी होते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह कौन सा फल है, जिसके अंदर फूल भी होता है। बहुत सारे लोगों को इसके बारे में नहीं पता होगा, तो चलिए आज हम आपको इसके बारे में विस्तार पूर्वक बताएंगे।

भारत में पाए जाते हैं 50 से ज्यादा देसी फल

दुनिया भर में 2000 से अधिक किस्में के फल पाई जाती है। अकेले भारत की बात करें, तो यहां 50 से ज्यादा देसी फल है। जिसमें आम, सेब, नाशपाती, केला, अनानास, पपीता, अनार, मौसम, अंगूर, कीवी, ड्रैगन, आदि शामिल है। आज हम आपको उस फल के बारे में बता रहे हैं। इसके अंदर फूल भी होता है। अगर आपको इसके बारे में नहीं पता है, तो जनरल नॉलेज के लिहाज से आपका यह जानना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही ऐसे सवाल कॉम्पिटेटिव एक्जाम में प्रतिभागियों से पूछा जाता है।

गूलर का फल (Sycamore Fruit)

दरअसल, इस फल का नाम गूलर है। यह एक ऐसा फल है, जिसके अंदर फूल होता है। अगर आप इसे कच्चा खाते हैं, तो इसका स्वाद थोड़ा कसैला टाइप का होता है, लेकिन पकाने के बाद या मीठा और रसीला हो जाता है। इसके अंदर छोटे-छोटे बीज होते हैं। यह कई बीमारियों का रामबाण इलाज माना जाता है।

जानें फायदे

इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जिससे पेट से संबंधित बीमारियां दूर होती है। डायबिटीज मरीजों के लिए गूलर काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, इससे खून साफ होता है। इसके अलावा, सांस से संबंधित समस्याएं भी दूर होती है। इसमें कैल्शियम और फास्फोरस होता है, जिससे हड्डियों को मजबूती प्रदान होती है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसके साथ ही स्कीन के लिए भी यह काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews