इन देशों में प्यार जताना पड़ सकता है भारी! Valentine’s Day मनाने पर लगी है रोक

Valentine’s Day दुनिया भर में प्यार का प्रतीक माना जाता है, लेकिन कुछ देशों में इसे मनाना गैरकानूनी है. इन देशों में प्यार का इजहार करना या इस खास दिन को मनाना पाबंदी के दायरे में आता है. ये देश इसे पश्चिमी संस्कृति का हिस्सा मानते हैं और इसके खिलाफ सख्त कदम उठाते हैं.
Valentine’s Day

फ़रवरी का महीना बेहद ही ख़ास होता है ख़ासतौर पर प्रेमी जोड़ियों के लिए यह महीना बहुत स्पेशल होता है. क्योंकि इसी महीने में वैलेंटाइन वीक (Valentine’s Day) आता है, जिसे हर एक प्रेमी जोड़ा बड़े ही उत्साह के साथ मनाता है. 7 फ़रवरी से शुरू होने वाला वैलेंटाइन वीक 14 फ़रवरी तक चलता है. इस दौरान हर एक प्रेमी जोड़ा अपने प्रेमी से प्यार का इज़हार करता है.

वैलेंटाइन वीक के दौरान प्रेमी जोड़े एक दूसरे को आपस में रोज़, चॉकलेट, टेडीबीयर जैसे तमाम सरप्राइज़ देते हैं, साथ ही साथ हमेशा साथ रहने के वादे भी करते हैं, वैलेंटाइन डे को दुनिया भर में प्यार का प्रतीक माना जाता है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी, की दुनिया भर में ऐसे भी कई देश है जहाँ इस दिन का जश्न मनाना मना है. अगर कोई इस नियम का उल्लंघन करता है तो उसे कड़ी से कड़ी सजा भी मिल सकती है. चलिए फिर जान लेते हैं कि आख़िर वे देश कौन-कौन से हैं जहाँ वैलेंटाइन डे मनाना किसी अपराध से कम नहीं है.

सऊदी अरब

वैलेंटाइन डे का जश्न नहीं मनाने वाले देशों में सऊदी अरब का नाम सबसे पहले आता है. इस देश में इस्लामिक विचारधारा चलती है, जिसके अनुसार यह एक पश्चिमी परम्परा है, जिस वजह से इसे वहाँ स्वीकार नहीं किया जा सकता है. इतना ही नहीं इस देश में लाल गुलाब और गिफ़्ट बेचना तक मना है. हालाँकि, हाल के सालों में कुछ लोगों ने इसे निजी तौर पर मनाने की शुरुआत कर दी है, लेकिन इसे अब तक सार्वजनिक स्वीकृति नहीं मिली है.

उज्बेकिस्तान

उज़्बेकिस्तान एक ऐसा देश है, जहाँ साल 2012 तक वैलेंटाइन डे मनाने पर कोई रोक नहीं थी, लेकिन इसके बाद इस देश की सरकार ने वैलेंटाइन डे के जश्न मनाने पर प्रतिबंध लगा दिया और इसका कारण यह है कि 14 फ़रवरी के दिन उज्बेकिस्तान के राष्ट्रीय नायक और मुग़ल सम्राट बाबर का जन्मदिन होता है. इस देश की सरकार का ऐसा मानना है कि अगर 14 फ़रवरी के दिन वैलेंटाइन डे का जश्न मनाया जाएगा, तो लोग मुग़ल सम्राट बाबर को पूरी तरह से भूल जाएंगे.

पाकिस्तान

आपको जानकर हैरानी होगी कि पाकिस्तान में भी वैलेंटाइन डे मनाना किसी अपराध से कम नहीं है. दरअसल, साल 2018 में इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने वैलेंटाइन डे पर रोक लगा दी थी. एक नागरिक की याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने वैलेंटाइन डे न मनाने का फ़ैसला लिया था, उनका मानना है कि यह इस्लाम की शिक्षाओं के ख़िलाफ़ है. इसके बाद से ही पाकिस्तान में वैलेंटाइन डे से जुड़े किसी भी सार्वजनिक आयोजन पर रोक लगा दी गई है, हालाँकि निजी तौर पर लोग अपने हिसाब से कुछ ना कुछ आयोजन करते रहते हैं.

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews