Hindi News

TasteAtlas ने भारत के इस व्यंजन को बताया दुनिया का सबसे खराब खाना, सोशल मीडिया पर हो रहा विरोध

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
भारत के हर एक राज्य की अलग पारंपरिक डिश होती है, जिसे खाने के लिए शौकीन देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी यहां पहुंचते हैं। इसे लेकर फूड ब्लॉग भी बनाते हैं।
TasteAtlas ने भारत के इस व्यंजन को बताया दुनिया का सबसे खराब खाना, सोशल मीडिया पर हो रहा विरोध

List of TasteAtlas : भारत के फूड आइटम को हर कोई पसंद करता है। यहां के लाजवाब व्यंजन दुनियाभर में प्रसिद्ध है। हर एक राज्य की अलग पारंपरिक डिश होती है, जिसे खाने के लिए शौकीन देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी यहां पहुंचते हैं। इसे लेकर फूड ब्लॉग भी बनाते हैं, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस पारंपरिक फूड आइटम को दुनिया के घटिया खानों की लिस्ट में शामिल किया गया है।

दरअसल, भारत की मिस्सी रोटी को दुनिया की सबसे खराब डिशेज में शामिल कर लिया गया है, जो कि पोषण से भरपूर सुपरफूड माना जाता है।

मिला 56वां स्थान

भारत की इस डिश को Taste Atlas की सूची में 56वां स्थान मिला है, जो कि भारत की एकमात्र डिश है। इस खबर से भारतीय लोगों में आक्रोश का माहौल बन गया है, इसलिए वह इंटरनेट पर अपनी भड़ास निकल रहे हैं। बता दें कि यह व्यंजन पंजाब की पारंपरिक फूड है, जो कि बेसन मसाले और सब्जियों से तैयार की जाती है। उत्तर भारत में इसे बड़े ही चाव से खाया जाता है।

लोगों में आक्रोश

हालांकि, टेस्ट एटलस द्वारा जारी कई गई सूची में इस डिश को खराब खाने की लिस्ट में शामिल करने के बाद सोशल मीडिया पर लोग लगातार विभिन्न प्रकार की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अब विवाद बनता जा रहा है, लोग टेस्ट एटलस की पसंद पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि हर किसी का स्वाद अलग होता है, लेकिन मिस्सी रोटी जैसे फूड को इस लिस्ट में शामिल करना गलत है।

भारतीयों का पसंदीदा व्यंजन

भारत में मिस्सी रोटी को काफी ज्यादा स्वादिष्ट माना जाता है। इसमें फाइबर, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कि हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है। दुनिया भर में इस रोटी को लोग पसंद करते हैं और अपनी डेली डाइट का भी हिस्सा बनाते हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews