Hindi News

International Lefthanders Day 2022 : बाएं हाथ से काम करने वालों का IQ होता है तेज़, जानिये रोचक तथ्य

Written by:Shruty Kushwaha
Published:

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे (International Lefthanders Day) है। आम तौर पर अधिकांश लोग अपना सारा काम दाहिने हाथ से करते हैं। ऐसे में जो लोग बाएं हाथ से काम करते हैं या लिखते हैं उन्हें आसानी से स्वीकारा नहीं जाता। बच्चे के लेफ्ट हैंडर होने का पता चलते ही माता पिता कोशिश करने लगते हैं कि उसे सीधे हाथ से काम लेना सिखाएं। लेकिन ये कोई अवगुण या कमजोरी नहीं है। इसी बात को स्थापित करने के लिए हर साल 13 अगस्त को इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे मनाया जाता है।

आ रहा है Moto E22i, जल्द होगी इस किफायती स्मार्टफोन की लॉन्चिंग, मिलेंगे कई धांसू फीचर्स, जानें डिटेल्स

दुनिया में 10 से 12 फीसदी लोग लेफ्ट हैंडर्स हैं। लेफ्ट हैंडर्स क्लब द्वारा साल 1976 में पहली बार इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे मनाया गया। डीन आर कैंपबेल लेफ्ट-हैंडर्स इंटरनेशनल आईएनसी के संस्थापक थे और सबसे पहले उन्होने इस दिन को मनाया। वो खुद एक लेफ्ट हैंडर थे और इसे लेकर अपने संघर्ष दुनिया को बताना चाहते थे। हालांकि बहुमत राइट हैंडर्स का ज्यादा है इसलिए प्राकृतिक रूप से जो लेफ्ट हैंडर्स हैं उन्हें लेकर कई तरह की धारणाएं रही हैं। लेकिन रिसर्च में ये बात सामने आई है कि राइटीज की तुलना में लोग लेफ्ट हैंडर्स बेहतक मल्टी टास्किंग कर सकते हैं। वहीं महिलाओं की तुलना में पुरुष अधिक लेफ्ट हैंडर्स होते हैं। ये भी साबित हुआ है कि बाएं हाथ से काम करने तुलनात्मक रूप से अधिक तेजी से टाइपिंग करते हैं। अगर जुड़वां बच्चे हैं तो उनमें से एक के लेफ्टी होने की संभावना अधिक होती है।

दुनिया में कई मशहूर हस्तियां लेफ्ट हैंडर हैं। इनमें बिग बी अमिताभ बच्चन और सुपरस्टार रजनीकांत शामिल हैं। साथ ही रतन टाटा, सचिन तेंदुलकर, चार्ली चैपलिन, ओपरा विनफ्रे, मार्क जुकरबर्ग, बिल गेट्स और लेडी गागा जैसे इंडियन और इंटरनेशनल सेलेब्रिटीज़ का नाम भी लेफ्ट हैंडर्स की लिस्ट में शामिल है। एक स्टडी में ये बात भी सामने आई है कि लेफ्ट हैंडर्स का आइक्यू लेवल अधिक होता है। इसलिए अगर आप या आपके घर में भी कोई लेफ्टी है तो इस बात की खुशी मनाइये, क्योंकि ऐसा शख्स अपने आप में अनोखा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha
Follow Us :GoogleNews