महिलाओं के लिए वरदान है कसूरी मेथी, औषधीय गुणों से होती है भरपूर, इन 5 समस्याओं को करती है दूर

महिलाओं के लिए वरदान है कसूरी मेथी, औषधीय गुणों से होती है भरपूर, इन 5 समस्याओं को करती है दूर

Kasuri Methi (dried fenugreek leaves)

Kasuri Methi Benefits: कसूरी मेथी भारतीय रसोई का अहम हिस्सा होती है। थोड़ी सी मात्रा डालते ही खाने का स्वाद और सुगंध ही बदल जाता है। हालांकि इसका स्वाद कड़वा होता है, लेकिन यह चमत्कारी गुणों से भरपूर होता है। इसके सेवन से कई समस्याएं दूर होती है। बालों से लेकर त्वचा के लिए फायदेमंद माना जाता है।

बालों की समस्याएं होगी दूर

आजकल के व्यस्त जीवनशैली में महिलाओं को बालों से जुड़ी कई समस्याएं होती हैं। कसूरी मेथी इसका समाधान कर सकती है, इसमें प्रोटीन, निकोटीन और अन्य कई  पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों की ग्रोथ में मदद करता है।  साथ ही बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और जिससे बाल घने और लंबे होते हैं।

हेल्दी त्वचा के लिए फायदेमंद

यदि आपको भी त्वचा संबंधित समस्याएं हैं तो कसूरी मेथी आपके लिए कारगर उपाय साबित हो सकता है। प्राचीन काल से ही आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। कसूरी मेथी के उपयोग से जलन, सूजन, पिंपल्स जैसी समस्याएं खत्म होती है और त्वचा में रंगत आता है।

हार्मोन रहता है संतुलित

कसूरी मेथी में Phyoestrogen की मात्र भरपूर होती है। यह मेनोपॉज के दौरान हो रहे हार्मोनल बदलावों को संतुलित रखता है।

ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं के लिए वरदान

बेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं के लिए कसूरी मेथी किसी वरदान से कम नहीं होता। इसका सेवन करने से ब्रेस्ट मिल्क मिल्क में वृद्धि होती है।

खून की कमी होगी दूर

एनीमिया की समस्या आजकल आम बात बन चुकी। यह समस्या खून की कमी के कारण होता है। कसूरी मेथी का सेवन करने से खून की कमी दूर होती है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News इन बातों की पुष्टि नहीं करता। कोई भी उपाय आजमाने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews