बॉलीवुड हसीनाओं की पहली पसंद है Boho Bags, आप भी ट्राई करें ये 5 बेहतरीन डिजाइंस

Boho Bags

Boho Bags Designs: महिलाओं को स्टाइल और फैशन में रहना कितना पसंद होता है यह बात तो सभी लोग जानते हैं। अपने हर लुक को महिला मैचिंग एसेसरीज, फुटवियर और बैग्स के साथ कंप्लीट करना पसंद करती हैं। अलग-अलग डिजाइन के हैंडबैग हर महिला की पसंद होते हैं और वह इन्हें मौके और लुक के हिसाब से कैरी करना पसंद करती हैं।

वैसे तो फैशन इंडस्ट्री में हर साल बैग्स के साथ तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट किए जाते हैं और इन्हें अलग-अलग डिजाइन और स्टाइल के साथ मार्केट में उतारा जाता है। लेकिन इन दिनों एक बैग ऐसा है जो ना सिर्फ आम महिलाओं बल्कि मलाइका अरोड़ा, जान्हवी कपूर, आठिया शेट्टी, कियारा आडवाणी समेत बॉलीवुड की कई फेमस एक्ट्रेस का पसंदीदा बना हुआ है। इतना ही नहीं हॉलीवुड एक्ट्रेस जुलिया रॉबर्ट्स को भी इसे कैरी करते हुए देखा गया है।

हर जगह फेमस हुए Boho Bags

बॉलीवुड की हसीनाएं जो बैग लेकर घूम रही है इन शानदार डिजाइनर बैग्स को उदयपुर के विपुल शाह ने बनाया है जो अब एक ब्रांड बन चुका है। इस ब्रांड में आपको पर्स, क्लच, टोटे, स्लिंग, बॉक्स जैसी एक से बढ़कर एक वैरायटी मिल जाएगी, जिसे आप अपनी पसंद के हिसाब से चुन सकती है।

2012 में शुरू हुआ ब्रांड

विपुल शाह ने खुद ही इस बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि यूके से जब वो अपने गृह नगर उदयपुर पहुंचे तो उन्होंने अपने पारिवारिक बिजनेस को संभालने का फैसला लिया। उनकी फैमिली का पुराने कपड़े अग्रणी करने का बिजनेस काफी समय से चला रहा है। के दादाजी इस बिजनेस का जाना पहचाना नाम थे और लगभग दशक से ज्यादा समय से कपड़ा संग्रहण का काम कर रहे थे। इसी के चलते उन्होंने बैग ब्रांड बनाने के बारे में सोचा और स पर काम शुरू किया और देखते ही देखते ये लोगों के बीच फेमस हो गया।

View this post on Instagram

A post shared by Boho_bags__ (@boho_bags__)

पुराने कपड़ों से होते हैं तैयार

इन बैग्स को कुछ पुराने भारतीय कपड़ों से बनाया जाता है जो देश की समृद्ध विरासत को अपनी श्रद्धांजलि देते हैं। सब कुछ पुराने प्रकार के कपड़ों से तैयार किया जाता है और उन्हें नए और आधुनिक फैशन के साथ फ्यूजन कर बाजार में स्टाइलिश अंदाज में पेश किया जाता है। हालांकि, मार्केट में इस डिजाइन को तैयार करने वाली कई कंपनी है। चलिए आपको बॉलीवुड हसीनाओं के कुछ बैग डिजाइंस बताते हैं।

मलाइका अरोड़ा

विपुल शाह ब्रांड के सबसे ज्यादा बैग्स का उपयोग मलाइका अरोड़ा को करते हुए देखा जाता है और वह इन्हें अपने स्टाइलिश अंदाज के हिसाब से कैरी करती हुई दिखाई देती हैं। तस्वीर में अपनी व्हाइट शॉर्ट फ्रिल ड्रेस के साथ एक्ट्रेस में बहुत ही खूबसूरत सफेद रंग का बैग कैरी किया है।

Boho Bags

एक्ट्रेस के इस बैग पर खूबसूरत मिरर वर्क के साथ सिक्कों से भी कलाकारी की गई है जो देखने में बहुत अट्रैक्टिव और स्टाइलिश लग रही है।

जान्हवी कपूर

जान्हवी हमेशा ही अपने फैशन और स्टाइल के चलते चर्चा में बनी रहती हैं। इस तस्वीर में वो बिलकुल कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं और उन्होंने स्लिंग स्टाइल मल्टीकलर बोहो बैग कैरी किया हुआ है, जो देखने में बिल्कुल परफेक्ट लग रहा है।

Boho Bags

अपनी दूसरी तस्वीर में जान्हवी ने व्हाइट रंग का सूट पहना हुआ है और इस पर उन्होंने मिरर वर्क दुपट्टा डाला है और इसपर जिस रंग के धागे से मिरर वर्क किया गया है, उसी रंग का बैग एक्ट्रेस ने अपने हाथों में पकड़ा हुआ है। इस पर आकर्षक एल्वेरा बीड्स और फुंदो से सजाया गया है।

Boho Bags

अदिति राव हैदरी

बहुत ही खूबसूरत रेड कलर के फ्लोरल प्रिंट सूट के साथ अदिति राव हैदरी ने जो बैग कैरी किया है वो भी लाला रंग का ही है। इस पर ग्रीन रंग की कलाकारी के साथ सिक्कों का वर्क किया गया है, जो बहुत ही खूबसूरत लग रह है। इस तरह से कोई भी इंडियन आउटफिट के साथ इस बैग को कैरी कर सकता है।

Boho Bags

काजोल

काजोल की गिनती तो वैसे भी इंडस्ट्री की सब से खूबसूरत हसीनाओं में होती है। अपने इस ब्यूटीफुल आउटफिट के साथ एक्ट्रेस में जो बैग कैरी किया है वो ब्लैक कलर के फैब्रिक से तैयार किया गया है। उस पर रेड और व्हाइट रंग के धागे से डिजाइन बनाई गई है। इसके अलावा इसपर कॉइन और मोतियों से सजावट की गई है, जो बहुत ही आकर्षक लग रही है। इस तरह के बोहो बैग डिजाइंस हर लड़की अपनी पसंद के हिसाब से चुन सकती है।

Boho Bags

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews