गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और इसी के साथ फैशन में भी बदलाव नजर आने लगा है। दरअसल हर मौसम के हिसाब से लोगों के आउटफिट से लेकर फुटवियर और मेकअप सब कुछ बदल जाता है। मेकअप करना तो हम सभी पसंद करते हैं और लिपस्टिक इसका सबसे जरूरी हिस्सा है। ये हमारे पूरे लुक को कंप्लीट करने का काम करती है।

लिपस्टिक के कलर को लेकर हमेशा कंफ्यूजन देखने को मिलता है। हमें यह समझ नहीं आता कि किस कलर की लिपस्टिक किस आउटफिट के साथ बेहतर लगेगी। गर्मियों के मौसम में हम लाइट कलर के आउटफिट पहनना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में आप कुछ खास कलर की लिपस्टिक अपने होठों पर अप्लाई कर सकती हैं। चलिए जान लेते हैं कि कौन से कलर आप ट्राई कर सकते हैं।

रेड लिपस्टिक

रेड एक ऐसा लिपस्टिक शेड है जो हर मौके पर खूबसूरत लगता है। लाइट कलर के किसी भी आउटफिट के साथ रेड कलर का लिपस्टिक शेड ट्राई किया जा सकता है। इससे आपका मेकअप सुंदर नजर आता है। यह आप मैट और ग्लॉसी दोनों तरह से ट्राई कर सकती हैं। यह आपके ओवरऑल लुक को खूबसूरत बनाएगी।

ब्राउन कलर

यह लिपस्टिक का बहुत ही प्यारा शेड है। लाइट कलर के आउटफिट के साथ डार्क ब्राउन रंग बहुत अच्छा लगेगा। इसके साथ आपको अपना मेकअप बिल्कुल सिंपल रखना होगा। कपड़े भी कम वर्क के होंगे तो लुक काफी एनहांस नजर आएगा।

न्यूड लिपस्टिक

आजकल लड़कियों के बीच वैसे भी न्यूड कलर लिपस्टिक का ट्रेंड काफी ज्यादा बढ़ गया है। गर्मी के मौसम के हिसाब से इस तरह के शेड अच्छे भी लगते हैं। आप अपने मेकअप लुक को न्यूड कलर लिपस्टिक के साथ कंप्लीट कर सकते हैं। ये शेड मैट पर ज्यादा बेहतर लगते हैं। आप चाहे तो इसके साथ ग्लिटर भी अप्लाई कर सकती हैं।

मिलेगा परफेक्ट लुक

यह तीन ऐसे लिपस्टिक शेड हैं जिन्हें आप गर्मियों में लगा सकती हैं। यह आपके लुक को बेहतर बनाने के साथ-साथ मेकअप को सटल बनाएंगे। लाइट कलर के कपड़ों के साथ यह रंग निखर कर सामने आते हैं। आप इसे ऑफिस से लेकर किसी भी पार्टी या फंक्शन में ट्राई कर सकते हैं।