
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मूंगफली (peanut) भला किसे पसंद न होगी। चाहे इसे सेंककर खाइये या उबालकर, और मन हो तो कच्ची ही खा लीजिए। सैंकड़ों रेसिपी मे इसका उपयोग होता है। स्वाद के साथ ये सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी है। इसमें प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम, विटामिन डी, वसा, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट जैसे जरूरी खनिज पाए जाते हैं। इसीलिए इसे गरीबों का बादाम भी कहा जाता है। ये बादाम के समान ही पौष्टिक होती है और कीमत में कम। इसीलिए अपने नियमित आहार में एक मुट्ठी मूंगफली को भी शामिल करना चाहिए।
शुरू हुई Pushpa 2 की तैयारी, सामने आया अल्लू अर्जुन का लुक, देखें यहाँ
- मूंगफली खाने से शरीर को ताकत मिलती है। इसे लगातार खाने से कब्ज की समस्या से भी निजात मिलती है।
- इसमें पाए जाने वाले मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड से शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है और अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है।
- एक रिसर्च से पता चला है कि मूंगफली खाने से महिलाओं को खास फायदा होता है। इससे उनमें टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम हो सकता है। ये एक कम ग्लाइसेमिक फूड है जिससे ब्लड शुगर नहीं बढ़ता।
- गर्भवती महिलाओं के लिए मूंगफली बेहद फायदेमंद है। इससे बच्चे का विकास बेहतर तरीके से होता है।
- मूंगफली या पीनट बटर से पेट के कैंसर के विकास का जोखिम कम हो सकता है। ये गैस्ट्रिक नॉन कार्डिया एडेनोकार्सिनोमा नामक एक निश्चित प्रकार के कैंसर के खतरे को कम करती है।
- ये ओमेगा 6 से भरपूर है और आपकी त्वचा के लिए बेहद अच्छी। इससे स्किन कोमल और स्निग्ध बनती है। इसके पेस्ट का इस्तेमाल फेसपैक की तरह भी किया जा सकता है।
- अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो आपके लिए मूंगफली बहुत काम की है। इसमें प्रोटीन और फाइबर पर्याप्त मात्रा में होते हैं जिससेजल्दी भूख नहीं लगती।
- मूंगफली में एंटी ऑक्सीडेंट काफी मात्रा में होते हैं और उबालकर खाने पर ये अधिक सक्रिय हो जाते हैं।
- विटामिन ई, जिंक और मैग्निशियम त्वचा को बैक्टिरिया से बचाते हैं। प्रोटीन से शरीर में नई कोशिकाओं का निर्माण होता है।
- इसके नियमित सेवन से खून की कमी नहीं होती।
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →

