मां के लिए यादगार बनाएं मदर्स डे 2025, ये बजट फ्रेंडली गिफ्ट्स जरूर ट्राय करें

मदर्स डे 2025 बस आने ही वाला है और अगर आप सोच रहे हैं कि मां को क्या गिफ्ट दें, जिससे वो दिल से खुश हो जाएं और आपकी जेब पर ज्यादा असर भी न पड़े, तो इस आर्टिकल में हम लाए हैं कुछ ऐसे कस्टमाइज्ड और यूनिक गिफ्ट आइडियाज़ जो इस खास दिन को यादगार बना देंगे।
Mother’s Day 2025

मदर्स डे हर साल माँ के प्रति प्यार और आभार जताने का एक ख़ूबसूरत मौक़ा होता है। साल 2025 में ये ख़ास दिन (Mother’s Day 2025) 12 मई को मनाया जाएगा। इस दिन को ख़ास बनाने के लिए कई लोग बड़ी प्लानिंग करते हैं, कोई माँ को बाहर घुमाने ले जाता है, तो कोई गिफ़्ट देकर उन्हें स्पेशल फ़ील कराता है। हालाँकि, ये ज़रूरी नहीं है कि माँ को ख़ुश करने के लिए भारी ख़र्च ही किया जाए। प्यार और भावना से दिया गया छोटा सा तोहफ़ा भी उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकता है।

अगर आप ज़्यादा पैसे ख़र्च नहीं करना चाहते हैं तो कस्टमाइज्ड गिफ़्ट एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। ये ना सिर्फ़ यूनीक होते हैं बल्कि उसमें आपकी पर्सनल टच भी झलकती है। चलिए जानते हैं कुछ ऐसे पर्सनलाइज्ड गिफ़्ट आईडिया जो आपकी माँ का मदर्स डे और भी यादगार बना देंगे।

कस्टमाइज्ड फोटो फ्रेम और स्क्रैपबुक गिफ्ट आइडिया

मां के साथ बिताए गए पलों को तस्वीरों के जरिए सजाकर देना एक ऐसा तोहफा है जो सालों-साल तक उनकी मुस्कान का कारण बन सकता है। एक कस्टमाइज्ड फोटो फ्रेम जिसमें आपकी और मां की यादें सजी हों, या फिर हैंडमेड स्क्रैपबुक जिसमें आपके हाथों से लिखे नोट्स और पुराने फोटोज हों, ये मां को बेहद भावुक कर सकते हैं। आजकल ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर कई कस्टमाइज्ड फोटो फ्रेम्स और एल्बम मिलते हैं जिन्हें आप अपनी पसंद के हिसाब से डिजाइन करवा सकते हैं। चाहें तो DIY यानी खुद बना कर दें, ये और भी खास होगा। खास बात ये है कि ये गिफ्ट्स 300–700 रुपये की रेंज में आ जाते हैं, जो बजट के लिए भी सही हैं।

किचन या होम डेकोर के लिए पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स

अगर आपकी मां को कुकिंग करना पसंद है या वो अपने घर को सजे-संवरे रखना पसंद करती हैं, तो उनके लिए किचन या होम डेकोर से जुड़ा कोई पर्सनलाइज्ड गिफ्ट एक शानदार आइडिया हो सकता है। आप उनके नाम या किसी खास मैसेज के साथ कस्टमाइज्ड किचन एप्रन, लकड़ी की कटिंग बोर्ड, कप सेट, या फिर वॉल फ्रेम्स बनवा सकते हैं।

हैंडराइटन लेटर या ऑडियो मैसेज

हर गिफ्ट महंगे सामान से नहीं बनता। कई बार दिल से निकली बातों की अहमियत ज्यादा होती है। अगर आप कुछ बहुत पर्सनल और सस्ता गिफ्ट देना चाहते हैं, तो मां के लिए एक हैंडरिटन लेटर लिखिए, जिसमें आप अपने दिल की सारी बातें उनसे कहें। या फिर अगर आप टेक्नोलॉजी के साथ सहज हैं, तो एक ऑडियो मैसेज रिकॉर्ड करें और उसमें मां के लिए एक खास कविता, धन्यवाद संदेश या बीते दिनों की मीठी बातें शेयर करें। ऐसे तोहफे आपकी मां के लिए सिर्फ एक दिन का गिफ्ट नहीं रहेंगे, बल्कि वो हर बार उस पत्र या मैसेज को सुनकर उसी तरह भावुक होंगी जैसे पहली बार हुई थीं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews