शादी में इमोशनल गैप बन रहा अफेयर की वजह, जानिए कैसे बचा सकते हैं अपना रिश्ता

आजकल कई शादियां सिर्फ इसलिए टूट रही हैं क्योंकि पति-पत्नी के बीच भावनात्मक जुड़ाव कमजोर हो गया है। रिश्ते में प्यार और समझदारी की जगह जब दूरी बढ़ती है, तो अक्सर कोई तीसरा इसमें जगह बना लेता है। जानिए कैसे बचाएं अपना रिश्ता।
Relationship

क्या आपकी शादी में अब वो पहले जैसा प्यार नहीं रहा? क्या अब बातें सिर्फ जरूरतों तक सीमित रह गई हैं? अगर हां, तो सतर्क हो जाइए। क्योंकि भावनात्मक दूरी ही आजकल रिश्तों में दरार की सबसे बड़ी वजह बन रही है।

एक ताजा रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि शादीशुदा लोगों के अफेयर के पीछे भावनात्मक कनेक्शन की कमी एक बड़ा कारण बन रहा है। जब पति-पत्नी के बीच दिल से जुड़ाव नहीं होता, तो तीसरे व्यक्ति की एंट्री आसान हो जाती है। इस लेख में जानिए कैसे करें अपने रिश्ते को फिर से मजबूत।

जब बातें सिर्फ फॉर्मेलिटी बन जाएं

शादी की शुरुआत में कपल्स घंटों बातें करते हैं, एक-दूसरे की फीलिंग्स को समझते हैं। लेकिन समय के साथ ये संवाद कम हो जाता है। काम, जिम्मेदारियों और तनाव के बीच पति-पत्नी के बीच की बातचीत सिर्फ खाना खा लिया?, बिल भर दिया? जैसे सवालों में सिमट जाती है। ऐसे में दिलों की दूरी बढ़ती जाती है और अफेयर की संभावना बन जाती है।

भावनात्मक सपोर्ट की तलाश में बढ़ता है बाहर झुकाव

जब पार्टनर आपकी बात नहीं सुनता, आपकी परेशानियों में साथ नहीं देता, तो धीरे-धीरे एक खालीपन पनपता है। इस खालीपन को भरने के लिए इंसान किसी ऐसे शख्स की तरफ आकर्षित हो जाता है जो उसे सुने, समझे और सपोर्ट करे। यही कारण है कि कई लोग ऑफिस में या सोशल मीडिया पर भावनात्मक सहारा ढूंढने लगते हैं।

रिश्ते को फिर से जीवित करने के उपाय

अगर आप चाहते हैं कि आपका रिश्ता फिर से वही प्यार और गर्मजोशी महसूस करे, तो पहल खुद करनी होगी। रोज कम से कम 15-20 मिनट बिना मोबाइल के सिर्फ एक-दूसरे से बात करें। बीते दिनों की यादें ताजा करें, साथ में बाहर जाएं, एक-दूसरे की बातें बिना जज किए सुनें। इमोशनल बॉन्डिंग बढ़ेगी और तीसरे की एंट्री का खतरा खुद-ब-खुद खत्म हो जाएगा।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews