Hindi News

ये है MP का छिपा हुआ स्वर्ण सा पर्यटन स्थल, आपको जरूर करना चाहिए दीदार

Written by:Bhawna Choubey
Published:
MP Tourism: मध्य प्रदेश का ये गांव एक अद्भुत पर्यटन स्थल है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत के लिए मशहूर है। यह गांव केन नदी के किनारे बसा हुआ है।
ये है MP का छिपा हुआ स्वर्ण सा पर्यटन स्थल, आपको जरूर करना चाहिए दीदार

MP Tourism: घूमने-फिरने का शौक अधिकांश लोगों को होता है। अक्सर लोग छुट्टियों में कहीं न कहीं घूमने का प्लान बनाते हैं और अलग-अलग जगह जाने का विचार करते हैं। अगर आप मध्य प्रदेश में रहते हैं और मध्य प्रदेश में ही कहीं घूमने जाने का सोच रहे हैं तो हम आपको बता दें, की मध्य प्रदेश में एक नहीं बल्कि अनेक ऐसी घूमने की जगह है। जहां जाकर आप अपनी छुट्टियों को अच्छे से बिता सकते हैं।

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले का यह गांव जिसे पन्ना राष्ट्रीय उद्यान का प्रवेश द्वार माना जाता है। यह अपनी अद्भुत सुंदरता और सांस्कृतिक धरोहर के लिए पूरे मध्यप्रदेश में मशहूर है। अधिक जानकारी के लिए आपको बता दें, हाल ही में इस गांव को 2023 के लिए सर्वश्रेष्ठ गांव की श्रेणी में मान्यता दी गई है। चलिए विस्तार से समझते हैं कि इस गांव में क्या-क्या खासियत है।

मडला गांव

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में स्थित मडला गांव, केन नदी के किनारे बसा हुआ है और इसे हाल ही में पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय समुदायों को लाभ पहुंचाने के लिए किए गए सरकार के प्रयासों का नतीजा माना जाता है। सरकार द्वारा उठाए गए कदमों ने न केवल मडला की पहचान को बढ़ावा दिया है, बल्कि स्थान में लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित किए हैं। हर कोई इस गांव के बारे में जानने के लिए उत्सुक है।

प्राकृतिक खूबसूरती का अद्भुत नजारा

आपको बता दें, यह गांव यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल खजुराहो से पास होने के कारण भी अत्यधिक खास है। जिस वजह से इसकी सांस्कृतिक महत्ता और बढ़ जाती है। चारों ओर घने वन और ऐतिहासिक स्मारक की खूबसूरती में इजाफा करते हैं। जिस वजह से पर्यटकों को एक अनोखा अनुभव प्राप्त होता है। मडला का प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक स्मारक और धार्मिक स्थल एक पर्यटन स्थल बनता है, बल्कि यह स्थानीय संस्कृति और जीवनशैली को एक जीवंत उदाहरण भी प्रस्तुत करता है।

साहसिकता और प्राकृतिक सौंदर्य का संगम

यहां आप आगंतुक रोमांचक सफारी पर निकल सकते हैं, जहां आपको टाइगर रिजर्व के राजसी बाघों और अन्य वन्यजीवों के करीब जाने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा पांडव फॉल और रानेहा फॉल जैसे आकर्षक झरने न केवल आंखों को भाते हैं, बल्कि उनकी ठंडी जलधाराएं और प्राकृतिक सौंदर्य शांति और ताजगी का अनुभव कराते हैं। इस प्रकार मडला का पर्यटन स्थल न केवल साहसिक गतिविधियों का केंद्र है, बल्कि यह प्रकृति प्रेमियों के लिए भी एक आदर्श स्थान है।

सांस्कृतिक धरोहर का अद्भुत अनुभव

मडला के पास स्थित खजुराहो की मंदिर अपनी छुट्टी नकाशी और आदित्यीय स्थापत्य कौशल के लिए विश्वाभर में प्रसिद्ध है। यह मंदिर भारत की समृद्ध कलात्मक विरासत को दर्शाते हैं और पर्यटकों के मन को मोह लेते हैं। खजुराहो की कलात्मक और संस्कृति का अनुभव करना एक यादगार यात्रा का हिस्सा है। क्षेत्र में पर्यटन के बढ़ने से स्थानीय लोगों के जीवन में भी कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिले हैं जिससे उन्हें आर्थिक लाभ और संस्कृत गतिविधियों का अवसर मिला है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews