कैसा होता है S नाम वालों का स्वभाव, जानें इनकी सबसे बड़ी कमजोरी

नाम से अब तक आपने किसी भी व्यक्ति को बुलाने का काम किया होगा। नेम साइकोलॉजी के जरिए आप इसी नाम के पहले अक्षर से किसी को भी जान सकते हैं।
Name Psychology

हर व्यक्ति अपने स्वभाव की वजह से लोगों के बीच पहचान हासिल करता है। उसका स्वभाव ही लोगों को यह बताता है कि वह अच्छा है या बुरा। वैसे किसी को पहली बार में मिलकर या बातचीत करके पहचानना थोड़ा मुश्किल काम है। ऐसे में अगर हम चाहे तो नेम साइकोलॉजी का सहारा ले सकते हैं। यह एक ऐसा तरीका है जो व्यक्ति के नाम के जरिए उसके बारे में बताता है।

अब तक आपने किसी भी व्यक्ति को उसके नाम के आधार पर पहचाना होगा। दूसरे लोग भी आपको आपके नाम से ही पहचानते हैं। यही नाम हमें व्यक्तित्व के बारे में जानकारी देने का काम करता है। आज हम आपको उन लोगों के बारे में बताते हैं जिनका नाम S अक्षर से शुरू होता है।

बृहस्पति से है जुड़ाव (Name Psychology)

सबसे पहले तो हम आपको बता दें कि यह अक्षर तीन नंबर से जुड़ा हुआ है जिसका संबंध बृहस्पति से है। इस अक्षर से जुदा होने की वजह से इन लोगों में ग्रहों की खूबियां अपने आप आती है। यह लोग ज्ञान के प्रति बहुत आकर्षित होते हैं और उनके अंदर चीजों को समझने की ललक देखने को मिलती है।

इन्हें समझना मुश्किल

इस नाम के लोगों को समझना थोड़ा मुश्किल होता है। कब इनका मूड अच्छा है और कब खराब है यह नहीं कहा जा सकता इसलिए उन्हें पहचानना थोड़ा मुश्किल है। अगर कोई भाव इनके दिमाग पर हावी हो जाता है तो यह उसे पूरा करके ही मानते हैं।

निर्णय में कठिनाई

इस नाम अक्षर के लोगों को जीवन में निर्णय लेने में बहुत कठिनाई होती है। यह तय नहीं कर पाए कि इन्हें कौन सी राह चुनना है। हालांकि अगर इन्हें कोई सही रास्ता चुनने में मदद कर दे तो यह बहुत आगे बढ़ते हैं।

होते हैं क्रिएटिव

इस नामाक्षर अक्षर के लोग बहुत क्रिएटिव होते हैं और रचनात्मक चीज करने में इन्हें बहुत इंटरेस्ट आता है। इनकी ये क्रिएटिविटी कम्युनिकेशन में भी दिखाई देती है। यह किसी से भी बहुत अच्छी तरह से बात करते हैं और उसे इंप्रेस कर लेते हैं।

पैसे हैंडल करने में माहिर

इस नाम अक्षर के लोग पैसों को हैंडल करने में माहिर होते हैं। पैसे किस तरह से कमाना है। उन्हें कहां खर्च करना है और कहां बचाना है यह अच्छी तरह से मालूम होता है। यही कारण है कि बिजनेस मैनेजमेंट में यह काफी अच्छे होते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews