Hindi News

वफादारी से रिश्ता निभाते हैं इन 2 नामाक्षर के लोग, इनके रिश्ते में होती है पॉजिटिविटी

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर व्यक्ति का नाम केवल उसकी पहचान नहीं है बल्कि उसके व्यक्तित्व को दर्शाने का काम करता है। चलिए आज कुछ नामाक्षर के लोगों के बारे में जान लेते हैं।
वफादारी से रिश्ता निभाते हैं इन 2 नामाक्षर के लोग, इनके रिश्ते में होती है पॉजिटिविटी

नेम साइकोलॉजी (Name Psychology) एक ऐसा तरीका है जो हमें किसी भी व्यक्ति के नाम के जरिए उसके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देने का काम करता है। अगर अब आप पहली मुलाकात में किसी व्यक्ति के स्वभाव को देखकर उसे नहीं पहचान पाए तो उसके नाम के पहले अक्षर से उसे जान सकते हैं। यह बात हैरान करने वाली जरूर है लेकिन यह एक साइंटिफिक तरीका है।

अब तक आपने लोगों के नाम का इस्तेमाल उन्हें बुलाने या उनके बारे में बात करने के लिए किया होगा। दूसरे लोग भी आपके नाम का इस्तेमाल इन्हीं चीजों के लिए करते हैं। लेकिन आप अगर आपको किसी को पहचानना है आसानी से उसे जान सकते हैं। आज हम आपको D और E नाम वाले लोगों के बारे में बताते हैं और इनका रिश्ता कैसा होता है यह भी जान लेते हैं।

D नाम वाले (Name Psychology)

जिन लोगों का नाम अंग्रेजी के इस अक्षर से शुरू होता है यह लोग स्वभाव से बहुत अच्छे होते हैं। ये भरोसमंद और वफादार होते हैं और झूठ बोलना बिलकुल भी पसंद नहीं करते। यह हमेशा अपने रिलेशनशिप में सुरक्षा और स्थिरता की तलाश करते हैं। इन्हें वफादार साथी चाहिए होता है। यह दिल के बहुत कोमल होते हैं लेकिन अगर कोई इनका दिल दुखा दे तो इन्हें गुस्सा भी आ जाता है।

E नाम वाले

जिन लोगों का नाम अंग्रेजी के इस अक्षर से शुरू होता है यह बहुत रोमांचक स्वभाव के होते हैं। यह अपने रिश्तों में रोमांस और रोमांस करना अच्छी तरह से जानते हैं। यह काफी मिलनसार स्वभाव के होते हैं और अपने पार्टनर के साथ किसी दोस्त की तरह व्यवहार करते हैं। इन्हें अपने रिलेशनशिप में प्यार और मस्ती दोनों की ही तलाश होती है। यह थोड़े फ्लर्टी स्वभाव के होते हैं लेकिन जब सच्चे प्यार में पड़ते हैं तो दिल से उन्हें चाहते हैं। यह अपने पार्टनर को स्पेशल फील करवाना अच्छी तरह से जानते हैं।

कैसा होता है रिश्ता

इन दोनों अक्षर के लोग एक दूसरे के साथ अच्छा रिश्ता निभाते हैं। डी नाम वाले वफादार, जिम्मेदार और लंबी उम्र तक साथ निभाने वाले होते हैं। वही ई नाम वाले फ्रेंडली और रोमांटिक नेचर के होते हैं। एक भरोसा करना और दिलाना जानता है और दूसरा पॉजिटिविटी के साथ आगे बढ़ता है। यही वजह है कि इन लोगों का रिश्ता बहुत अच्छा होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews