दुनिया में कुछ देशों के लोग ऐसे हैं जो भूत-प्रेत और आत्मा पर काफी विश्वास रखते हैं और रात को अपने घर की खिड़कियां और दरवाजे भी बंद रखते हैं। हालांकि, यह मान्यताएं लोगों की संस्कृति और परंपराओं का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

भारत में कई लोग जहां एक ओर आत्मा और पुनर्जन्म पर विश्वास रखते हैं, वहीं तुर्की, अर्जेंटीना, इजरायल जैसे अन्य देशों के लोग भी इस तरह की चीजों पर अपना भरोसा रखते हैं। यहां तक कि रात में घर से बाहर निकलना या खिड़कियां-दरवाजे खुले रखना, इन सारी चीजों को लेकर उनका काफी भय रहता है। चलिए जानते है कहा कितने प्रतिशत लोग रखते है भूतो पर विश्वास!

भारत, जहां शास्त्रों में है आत्माओ का जिक्र

ये तो हम सब जानते हैं कि भारत में आत्मा और पुनर्जन्म को लेकर कई सारी कहानियाँ 83% लोगों के दिलो-दिमाग में हैं,  यहां तक कि कई लोगों का यह डर रहता है कि रात में एकेले घूमने पर कहीं कोई आत्मा उनका पीछा न कर ले या कोई भूत-प्रेत जैसी चीज उनके शरीर में प्रवेश न कर जाए।

तुर्की मुस्लिम देश भी इन चीजों पर रखते हैं विश्वास

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तुर्की के 81% लोग आत्माओं और आध्यात्मिक ऊर्जाओं पर विश्वास रखते हैं। हालांकि यह एक मुस्लिम देश है, फिर भी यहां के लोग रात को घर से बाहर निकलना या खिड़कियां-दरवाजे खुले रखना ज्यादा सुरक्षित नहीं मानते।

इजरायल, चिली और थाईलैंड

यहूदियों के देश इजरायल में 70% लोग आत्मा या दोबारा जीवन मिलने जैसी मान्यताओं पर भरोसा रखते हैं। इजरायल के साथ-साथ चिली और थाईलैंड के लोग भी नदियों, पहाड़ों या पेड़ों में भुत-प्रेत का निवास मानते हैं। यहां तक कि इनके कई लोक कथाओं में भी प्रेत-आत्माओं को लेकर कई तरह की कहानियां देखने को मिलती हैं।

यह कोई मनगढ़ंत कहानी नहीं, बल्कि सर्वे में हुआ था इन चीजों का खुलासा

छह महाद्वीपों के 50,000 से ज्यादा लोगों पर यह सर्वे किया गया था, जिसमें एशिया से लेकर अमेरिका तक के लोगों को शामिल किया गया था। उन्होंने माना कि वे भूत-प्रेत और आत्मा जैसी चीजों पर विश्वास रखते हैं।