दुनिया का हर रिश्ता भरोसे और बराबरी पर टिका होता है। लेकिन अक्सर हर घर में देखा जाता है कि महिलाएँ हर काम में पति की राय लेने की इतनी आदत डाल देती है कि उनकी अनुमति के बिना कोई भी काम नहीं करती है। शुरुआत में यह आदत पति को प्यार लग सकती है लेकिन धीरे-धीरे यह रिश्तों पर बोझ बन जाती है।

मान लीजिए आपको नौकरी का ऑफ़र मिला यह घर की किसी काम में छोटा सा फ़ैसला लेना है, अगर आप हर बार पति से पूछकर ही क़दम बढ़ाएगी, तो ये कहीं न कहीं आपके आत्मविश्वास को कम कर देगा। पति को भी यह महसूस हो सकता है कि आप ख़ुद कोई निर्णय लेने में सक्षम नहीं है।

छोटे फ़ैसले ख़ुद लेना सीखें

रिश्ते की शुरुआत छोटे छोटे कदमों से होती है। घरों की ख़रीदारी, बच्चों की पढ़ाई या नौकरी से जुड़े रोज़मर्रा की निर्णय आप ख़ुद ले। इससे ना सिर्फ़ आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी बल्कि पति को यह एहसास होगा कि आप स्वतंत्र रूप से सोच और निर्णय लेने में सक्षम है।

पति से राय लेना चाहिए अनुमति नहीं

पति से राय लेना और उस पर चर्चा करना रिश्ते को मज़बूत बनाता है और यह समझदारी का संकेत होता है। लेकिन हर काम के लिए आदेश की तरह अनुमति लेना आपको कमज़ोर दिखा सकता है। सही तरीक़ा यही है कि आप उनकी सलाह को सुने, उस पर विचार करेगी और अंत में अपना निर्णय ख़ुद ले।

आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनना चाहिए

पैसों की स्वतंत्रता रिश्तों में बराबरी की जड़ होती है। जब महिलाएँ ख़ुद कमाती है या किसी तरह से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होती है तो वे अपने फ़ैसले में ज़्यादा आत्मविश्वास महसूस करती है। आर्थिक मज़बूती न सिर्फ़ आत्म सम्मान बढ़ाती है, बल्कि पति पत्नी की बीच संतुलन और इज़्ज़त भी बनाए रखती है।

ख़ुद पर भरोसा रखें

कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं होता है। गलतियाँ सभी से होती है, लेकिन उनका सामना करके उनसे सीखना ही असली ताक़त है। अगर आप हर समय अपने फ़ैसले पर श़क करती रहेंगी तो आगे नहीं बढ़ पाएंगी। इसलिए ख़ुद पर भरोसा रखना ज़रूरी है। यही आदत आपके रिश्तों को मज़बूत बनाएंगी।