सिर्फ ब्यूटी के लिए नहीं हृदय के लिए भी फायदेमंद होता है पपीता..

सिर्फ ब्यूटी के लिए नहीं हृदय के लिए भी फायदेमंद होता है पपीता..

जीवनशैली, डेस्क रिपोर्ट। “पपीता” एक ऐसा फल है, जो सौंदर्य से लेकर पाचन क्रिया को सुधारने में काम आता है। खाने में मीठा और स्वादिष्ट पीले रंग का यह फल ना सिर्फ  दिल को सेहतमंद बनाता है, बल्कि वजन कम करने में भी फायदेमंद होता है। पपीता में कई फायदेमंद  एंजाइम्स पाए जाते हैं,  जो  पाचन क्रिया को अच्छा बनाने का काम करता है। तो वहीं पपीता खाने से कॉन्स्टिपेशन की समस्या भी खत्म होती है। क्योंकि पपीता विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर होता है, इसलिए यह दिल को भी स्वस्थ बनाता है और हार्ट अटैक के रिस्क  को भी कम करता है। क्या आपको पता है? कि पपीता कैंसर से भी लड़ने से शरीर को सक्षम  बनाता है, विशेषज्ञों के मुताबिक इसमें anti-cancer प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं।

यह भी पढ़े…  किसानों को मिलेंगे 36 हजार रुपये सालाना, करना होगा ये काम, जाने डिटेल्स

विशेषज्ञों के मुताबिक पपीता चेहरे के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है, यह इसके फेस पैक को इस्तेमाल करने से  डेड सेल्स खत्म हो जाते हैं और स्किन ग्लो करता है। स्किन को हाइड्रेट करने का भी काम करता है। क्योंकि अभी कोरोना महामारी पूरे दुनिया में है, इसलिए बता दें कि पपीता में B6, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन -ए, सी, बी 23 पोटैशियम इत्यादि पाए जाते हैं, इसलिए यह मानव शरीर में इम्यूनिटी को भी बढ़ाने में काम आता है।

यह भी पढ़े… Indian Navy Sportsperson Recruitment 2022: लड़कों के लिए नौकरी का अवसर, जाने कैसे करें रेजिस्ट्रैशन..

आज की महिलाओं की सबसे बड़ी समस्या है, महावारी का अनियमित होना। तो बता दें कि पपीता खाने से यह समस्या भी दूर होती है और महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन भी संतुलित होता है और पीरियड के दौरान होने वाले दर्द से भी छुटकारा पाया जा सकता है। यह ना सिर्फ आंखों की रोशनी ठीक करता है, बल्कि वजन घटाने में भी लाभकारी होता है।  यह एक ऐसा फल है जिसमें काफी ज्यादा कम मात्रा में कैलोरी पाया जाता है, जिसे अपने आहार में जोड़ने से वजन काफी तेजी से घट सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews