Hindi News

सेहत के लिए वरदान हैं पीपल के पत्ते, ऐसे करें उपयोग, मिलेंगे कई फायदे, दूर होगी ये बीमारियाँ

Published:

Peepal Leaf Benefits For Health: पीपल का पेड़ अपने विशाल आकार और धार्मिक महत्व के कारण जाना जाता है। लेकिन  क्या आपको पता है पीपल पत्तों में कई औषधीय गुण भी मौजूद होते हैं। पीपल का पत्ता फाइबर, कैल्शियम, आयरन, कॉपर, एंटीडायबिटिक एंटीइन्फ्लेमेटरी, मैंगनीज एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से कई गंभीर बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

पीपल के पत्ते के फायदे

  • अस्थमा रोगियों के लिए पीपल का पत्ता बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह फेफड़े को हेल्दी रखता है। सांस से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाता है।
  • पीपल के पत्ते से बने तेल में एस्टेरॉइड एल्कानॉइड्स, फ्लेवोनॉयड्स जैसे गुण मौजूद होते हैं। इसे मसूड़े और दांतों के लिए  बेहद ही फायदेमंद माना जाता है।
  • मधुमेह रोगियों के लिए यह किसी वरदान से काम नहीं है। पीपल के पत्ते को उबालकर पीने से ब्लड शुगर लेवल संतुलित रहता है। हाई बीपी और खराब कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने में भी यह मदद करता है।
  • पीपल के पत्ते को उबालकर पीने से डायरिया, गैस, कब्जियत, अपच, ब्लोटिंग और पेट से संबंधित कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। लीवर के लिए भी इसे फायदेमंद माना जाता है।
  • इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल् गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से रक्त शुद्ध होता है। त्वचा रोग से राहत मिलती है।
  • त्वचा के लिए भी पीपल का पत्ता बेहद लाभकारी होता है। इसमें पाया जाने वाला प्रोटीन स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है।

ऐसे करें उपयोग

आप अलग-अलग तरीके से पीपल के पत्ते का सेवन कर सकते हैं। दांतों और त्वचा के लिए पीपल के पत्ते से बना पेस्ट इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे नीम के पत्तियों की तरह ही कच्चा चबाया जा सकता है। जूस बनाकर भी उसका सेवन किया जा सकता है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews