Hindi News

Personality Test: व्यक्तित्व के गहरे राज उजागर करती है हाथ की उंगलियां, जानें किस उंगली में छुपा है कौन सा गुण

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
किसी के भी स्वभाव को देखकर हम अक्सर उसके व्यक्तित्व का अंदाजा लगा लेते हैं। इसके अलावा अगर हम चाहे तो उंगलियों के आकार से भी व्यक्तित्व के बारे में जान सकते हैं।
Personality Test: व्यक्तित्व के गहरे राज उजागर करती है हाथ की उंगलियां, जानें किस उंगली में छुपा है कौन सा गुण

Personality Test: पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए किसी भी व्यक्ति को पहचानने का अक्सर हमारा तरीका उसके स्वभाव को देखना और समझना होता है। हम देखते हैं कि वह किस तरह से बात करता है लोगों से कैसे पेश आता है। अगर उसका लोगों से बातचीत करने का लहजा और स्वभाव ठीक होता है तो वह हमारे लिए अच्छा व्यक्ति बन जाता है। वहीं अगर हमें यह चीज पसंद ना आए तो हमारी नजर में वह बुरा हो जाता है।

वैसे केवल स्वभाव के आधार पर हमें किसी भी व्यक्ति के बारे में पूरी जानकारी मिल जाए। यह जरूरी नहीं है। स्वभाव के अलावा हम अगर किसी के बारे में कुछ जानना चाहते हैं, तो उसके शरीर के अंगों के आकार को देखकर सब कुछ समझ सकते हैं। हमारे आंख, कान, नाक, हाथ, पैर सब कुछ व्यक्तित्व की जानकारी देते हैं। चलिए आज आपको व्यक्तित्व परीक्षण का एक तरीका बताते हैं।

उंगलियों से व्यक्तित्व (Personality Test)

हम किसी भी व्यक्ति की आंखों के आकार, उसके रंग, हाइट, स्किन टोन से उसके व्यक्तित्व के बारे में पता कर सकते हैं। इसी तरह से हाथों की उंगली पर्सनैलिटी की जानकारी देती है। चलिए जान लेते हैं कौन सी उंगली क्या बताती है।

कनिष्ठा उंगली

किसी भी व्यक्ति की कनिष्ठ यानी की सबसे छोटी उंगली जितनी लंबी है। वह व्यक्ति उतना ही बुद्धिमान होता है। इनकी सोच दूरदर्शी होती है। ये हमेशा आने वाले भविष्य के बारे में सोचकर कोई भी फैसला लेते हैं। इन्हें जीवन में खूब मान सम्मान हासिल होता है। अपने काम के जरिए इनकी पारिवारिक और आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहती है।

अनामिका उंगली

छोटी उंगली के पास वाली अनामिका उंगली यानी की रिंग फिंगर जितनी लंबी होती है। ये व्यक्ति को उतना ही जिद्दी और गुस्सैल बनाती है। यह लोग भावनाओं से भरे होते हैं लेकिन इन्हें गुस्सा काफी ज्यादा आ जाता है। अगर यह उंगली मध्यम आकार की है तो यह लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं। यह जीवन की हर क्षेत्र में अपने दम पर ऊंचाइयों को हासिल करते हैं।

तर्जनी उंगली

तर्जनी जो हाथ की दूसरी उंगली है। इसका सीधा होना व्यक्ति को जीवन में खूब उन्नति दिलाता है। यह लोग काफी मेहनती होते हैं और मेहनत के दम पर खूब सारी सफलता प्राप्त करते हैं। यह लग्जरी लाइफ जीते हैं और इन्हें कभी भी सुख समृद्धि की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। अगर ये उंगली अनामिका के बराबर है तो यह दिमाग से कमजोर हो सकते हैं।

मध्यमा

जिन लोगों की हाथ की मध्यमा यानी कि मिडिल फिंगर लंबी होती है। ये करियर और व्यापार में खूब तरक्की प्राप्त करते हैं। इन लोगों को जीवन में हर तरह का सुख प्राप्त होता है। यह खूब धन दौलत और शौहरत कमाते हैं। अगर उंगली अनामिका से छोटी होती है तो इन लोगों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !