Hindi News

Personality Test: हाथ मिलाने का तरीका बताएगा व्यक्तित्व के गुण, आसानी से पहचानें किसी का भी स्वभाव

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
रोज के जीवन में हमारे मुलाकात कई तरह के लोगों से होती है। यह सभी लोग स्वभाव, रहन-सहन, बोलचाल में हमसे अलग होते हैं। व्यक्ति की इन्हीं अलग चीजों के जरिए उसके व्यक्तित्व का अंदाजा लगाया जा सकता है।
Personality Test: हाथ मिलाने का तरीका बताएगा व्यक्तित्व के गुण, आसानी से पहचानें किसी का भी स्वभाव

Personality Test: हमारे आसपास मौजूद हर व्यक्ति का हर काम को करने का अपना तरीका होता है। सामने वाले में ऐसी बहुत सी चीज होती है, जो हमसे अलग होती है। चाहे फिर वह बातचीत करने का तरीका हो रहन-सहन या फिर कोई काम करने की आदत। इन्हीं चीजों के डिफरेंस से हम किसी भी व्यक्ति को याद रखते हैं। ये एक तरह से हमारे दिमाग में उसकी पहचान बन जाती है।

जब भी हमें किसी के व्यक्तित्व का विश्लेषण करना होता है, तो हम सबसे पहले उसके स्वभाव को देखते हैं। हालांकि, स्वभाव के अलावा ऐसे बहुत तरीके हैं जिनके जरिए किसी के भी व्यक्तित्व का सही अंदाजा लगाया जा सकता है। इसमें से सबसे सटीक तरीका शरीर के अंगों के आकार के आधार पर जानकारी प्राप्त करना है। आंखों के रंग, हाथ की उंगलियों का आकार, हाइट, बोलने के तरीके सभी से व्यक्तित्व के बारे में जान सकते हैं।

हाथ मिलाकर जानें व्यक्तित्व (Personality Test)

किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में सही जानकारी प्राप्त करने का एक और तरीका उससे हाथ मिलाना है। हम हाथ मिलाने के तरीके से यह जान सकते हैं कि सामने वाले का स्वभाव कैसा है और व्यक्तित्व में कौन से गुण छुपे हुए हैं। चलिए आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देते हैं।

कसकर हाथ मिलाना

कुछ लोगों को कसकर हाथ मिलाने की आदत होती है। इस तरह के लोग काफी आत्मविश्वासी प्रवृत्ति के होते हैं। इनका स्वभाव काफी सरल और कोमल होता है। ये दूसरों को सम्मान देना अच्छी तरह से जानते हैं। ये कभी भी अपने में और दूसरों में भेद नहीं करते बल्कि सबको बराबरी का दर्जा देते हैं। यह भरोसेमंद किस्म के होते हैं।

दोनों हाथ का उपयोग

कुछ लोग हाथ मिलाते समय अपने दोनों हाथों से सामने वाले की हथेली को थामते हैं। इस तरह के लोगों पर विश्वास करना मुश्किल काम है। यह जीवन के किसी भी क्षेत्र में अपने हिसाब से ही निर्णय लेंगे ना कि दूसरों के हित को देखते हुए आगे बढ़ेंगे। इस तरह से हाथ मिलाने वाले लोगों को दूसरों का विश्वास पाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। जीवन में सफलता भी इन्हें संघर्ष के बाद ही मिलती है।

देर तक हाथ पकड़ना

हाथ मिलाते वक्त कुछ लोग देर तक सामने वाले का हाथ पकड़ कर रखते हैं। इस तरह के लोग दूसरों पर अपना अधिकार जमाते हैं। इन्हें दूसरों पर नियंत्रण करना अच्छा लगता है। यह चाहते हैं कि सभी लोग इनकी बातें माने और जब ऐसा नहीं होता तो यह चिढ़ जाते हैं।

कंधे पर हाथ रखना

कुछ लोग जब हाथ मिलाते हैं तो सामने वाले के कंधे पर हाथ रखते हैं। ये बहुत नॉर्मल स्वभाव के होते हैं और इनके मन में लोगों का अच्छा करने की इच्छा होती है। यह हमेशा अपने आसपास के लोगों की उन्नति और समृद्धि की चाहत रखते हैं। मार्गदर्शन देने में यह पीछे नहीं रहते और व्यक्ति की हर संभव मदद करते हैं। यह अपने रिश्तों का हर सुख-दुख, हंसी-खुशी में साथ देते हैं।

हिलाते हुए हाथ मिलाना

कुछ लोग हाथ मिलाते समय हाथ हिलाते रहते हैं। इस तरह के लोग लापरवाह व्यक्तित्व के होते हैं। इनकी प्रवृत्ति सुस्त और आलसी होती है। हालांकि, यह दिल से बुरे नहीं होते और कभी किसी का बुरा भी नहीं चाहते। यह हमेशा लोगों की मदद करने के बारे में सोचते हैं। जीवन में रिश्तों के प्रति यह गंभीर होते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !