Hindi News

कैसा होता है नवंबर में जन्में लोगों का व्यक्तित्व, जानें इनकी खूबियां, लकी रंग और नंबर

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
जैसे हर व्यक्ति का स्वभाव उसके व्यक्तित्व की जानकारी देता है वैसे ही जन्म का महीना भीबहुत कुछ बताता है। चलिए आज हम आपको नवंबर में जन्मे लोगों के व्यक्तित्व की जानकारी देते हैं।
कैसा होता है नवंबर में जन्में लोगों का व्यक्तित्व, जानें इनकी खूबियां, लकी रंग और नंबर

अक्सर हम अपने आसपास रहने वाले लोगों को उनके स्वभाव और बातचीत के लहजे से पहचानते हैं। बातचीत के लहजे के अलावा अगर हम धार्मिक या फिर साइंटिफिक तरीके से किसी को पहचानना चाहें तो बहुत से तरीके हैं। अपने व्यक्ति की जन्म तिथि और नंबरों के आधार पर अब तक बहुत बार किसी को पहचानने की कोशिश करते आए होंगे। इसके अलावा अगर आप चाहे तो महीने के आधार पर भी किसी भी शख्स के बारे में सब कुछ जान सकते हैं।

यह बात सुनने और बोलने में अजीब जरूर लगती है लेकिन हम किसी भी व्यक्ति की पसंद नापसंद का अंदाजा यह जानकर लगा सकते हैं कि उसका जन्म किस महीने में हुआ है। आज हम आपको उन लोगों के बारे में बताते हैं जिनका जन्म नवंबर के महीने में हुआ है। चल जान लेते हैं कि इन लोगों के अंदर कौन सी खास बात होती है जो इन्हें दूसरे लोगों से अलग और लकी बनाने का काम करती है।

नवंबर में जन्म यानी मंगल और गुरु (Personality Traits)

नवंबर में जिन लोगों का जन्म होता है, उनके अंदर मंगल और गुरु ग्रह का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। इनकी पर्सनैलिटी काफी मैग्नेटिक होती है और यह बहुत आसानी से लोगों को अपनी तरफ अट्रेक्ट कर लेते हैं। रिश्तो के मामले में इन्हें हमेशा पार्टनर का साथ मिलता है।

ये होते हैं एक्टिव

जिन लोगों का जन्म नवंबर के महीने में हुआ है यह लोग बहुत एक्टिव होते हैं। दरअसल यह किसी भी काम में लेट लतीफ ही नहीं करते और बहुत जोश और उत्साह के साथ अपने सारे काम पूरे कर लेते हैं। जब तक यह अपने हाथ में ले गए काम में सफलता हासिल नहीं करते तब तक इन्हें शांति नहीं मिलती है। यह कड़ी मेहनत से नहीं घबराते और उनकी मेहनत इन्हें सफलता जरूर दिलाती है।

अट्रैक्टिव होती है पर्सनैलिटी

जिन लोगों का जन्म नवंबर के महीने में हुआ है इनकी पर्सनैलिटी बहुत ही मैग्नेटिक होती है। यह बातचीत करने में बहुत ही अच्छे और व्यावहारिक होते हैं जिसकी वजह से हर कोई उनकी तरफ आकर्षित हो जाता है। यह न केवल बोलचाल में माहिर होते हैं बल्कि अच्छे श्रोता भी होते हैं। यह अपने आसपास रहने वालों की बातें और परेशानी अच्छी तरह से सुनते हैं और उन्हें बेहतरीन राय देते हैं। उनकी इस आदत की वजह से लोग इन्हें अपना दोस्त बनना पसंद करते हैं।

देते हैं अच्छी सलाह

नवंबर के महीने में जन्मे लोग बहुत अच्छे सलाहकार होते हैं। किसी भी व्यक्ति को जो भी राय देते हैं वह बहुत काम की होती है। सरस्वती किसी भी परिस्थिति के सारे पहलुओं को अच्छी तरह से समझ कर फिर निर्णय पर पहुंचते हैं। इनकी इस आदत की वजह से इनका हर फैसला सही साबित होता है।

वादों के पक्के

नवंबर में जन्मे लोग अपने वादों के बहुत पक्के होते हैं। अगर यह एक बार किसी से कोई वादा कर लेते हैं तो जब तक उसे पूरा नहीं करते तब तक पीछे नहीं हटते। अपनी कमिटमेंट निभाने के लिए जिस भी हद तक जाना रहता है यह जाकर रहते हैं। इनकी ये बात इन्हें लोगों का फेवरेट बना देती है।

लकी रंग और नंबर

इस महीने में जन्मे लोगों के लकी रंग और नंबर की बात करें तो पर्पल या बैंगनी इनके लिए लाभदायक होता है। यह गुलाबी और सफेद रंग का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। 11 इनके लिए सबसे लकी नंबर माना गया है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews