खूबसूरत देखना है तो हम में से हर व्यक्ति को पसंद होता है। होंठ हमारे शरीर का ऐसा अंग है जो चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करते हैं। कई लोगों के साथ ऐसा होता है कि समय के साथ उनके होठों का रंग काला हो जाता है। इस चेहरे की सुंदरता प्रभावित होने लगती है। हाइपर पिगमेंटेशन होठों के काला पड़ने के मुख्य वजह बताई जाती हैं।
अगर किसी व्यक्ति को हाइपर पिगमेंटेशन की समस्या होती है तो उसके होंठ नेचुरल रंग से ज्यादा डार्क हो जाते हैं। ऐसे में ऐसा लगने लगता है कि उसकी सुंदरता प्रभावित हो रही है। अगर आप भी इस तरह की समस्या से परेशान है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। हम आपको होठों को गुलाबी बनाने के कुछ आसान से तरीके बताते हैं जो आपके बहुत काम आएंगे।
क्यों काले होते हैं होंठ
- सबसे पहले तो हम आपको बता देते हैं कि आखिरकार होंठ काले क्यों जाते हैं। दरअसल जब शरीर में विटामिन बी12 या आयरन की कमी हो जाती है, उससे यह समस्या होने लगती है। इससे पिगमेंटेशन पर असर होता है। लिप्स अगर बहुत ज्यादा डार्क है तो आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
- जो लोग सिगरेट का सेवन करते हैं अक्सर उनके होंठ डार्क दिखाई देते हैं। दरअसल इसके सेवन से होंठों का रंग काला हो जाता है क्योंकि तंबाकू में मौजूद निकोटिन त्वचा को नुकसान पहुंचाने का काम करता है।
- कैफीन यानी कि चाय और कॉफी का अधिक सेवन भी होंठों की खूबसूरती को बिगाड़ देता है। अगर आपकी भी ज्यादा मात्रा में चाय कॉफी पीने की आदत है तो इसे बदलना जरूरी है।
- बहुत अधिक समय तक सूरज की हानिकारक किरणों में रहते हैं उनके होठों की त्वचा पर भी बहुत बुरा असर होता है। इससे स्किन में मेलानिन का उत्पादन बढ़ जाता है जो होंठ काले कर देता है।
कैसे रहेंगे गुलाबी होंठ (Pink lips)
मॉइश्चराइजर और हेल्दी डाइट
अगर आप चाहते हैं कि आपके होठों की सुंदरता बनी रहे और वह गुलाबी नजर आए इसके लिए नियमित रूप से देखभाल बहुत जरूरी है। सबसे पहले तो इन्हें धूप से बचाएं और मॉइश्चराइजर जरूर करें। इसके अलावा हेल्दी डाइट भी बहुत जरूरी है।
ग्लिसरीन और गुलाब जल
ग्लिसरीन और गुलाब जल आपके होठों को पोषण देने का काम करेंगे। अगर आपको लग रहा है कि लिप्स डार्क हो रहे हैं तो इसका इस्तेमाल करें इससे धीरे-धीरे रंगत सुधरने लगेगी। गुलाब जल में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसकी वजह से होता हाइड्रेट रहते हैं और उनकी रंगत सुधर जाती है। वहीं ग्लिसरीन फोटो को कोमल बना कर रखती है।
शहद और नींबू
शहद और नींबू भी होंठों की खूबसूरती को बनाए रखने में बहुत मददगार है। शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं और नींबू में विटामिन सी होता है। अगर आप इस हफ्ते में तीन से चार बार नियमित तौर पर लगाते हैं तो होंठों का रंग गुलाबी बना रहेगा।






