Hindi News

ठंड में करेले का पौधा उगाना होगा आसान, बस फॉलो करें ये आसान टिप्स

Written by:Bhawna Choubey
Last Updated:
घर में पेड़-पौधे लगाने का ट्रेंड इतना ज्यादा बढ़ चुका है कि लोग अब सिर्फ फूलों वाले पौधे लगाना पसंद नहीं करते हैं, बल्कि तरह-तरह के सब्जियों वाले पौधे भी घर में लगाते हैं, सर्दियों के मौसम में घर में करेला का पौधा उगाना एक अच्छा विचार है, बस कुछ खास देखभाल की मदद से आप इसे आसानी से घर पर उगा सकते हैं।
ठंड में करेले का पौधा उगाना होगा आसान, बस फॉलो करें ये आसान टिप्स

Plant Care: होम गार्डनिंग का ट्रेंड इन दोनों इतना ज्यादा बढ़ गया है कि अब लोग अपने घरों में सिर्फ फूलों वाले पौधे ही नहीं बल्कि सब्जियों और फलों के पौधे भी लगाने लगे हैं, घर में तरह-तरह के पौधे लगाने से न सिर्फ घर की शोभा बढ़ती है, बल्कि आप केमिकल फ्री फल और सब्जियों का आनंद भी उठा पाते हैं।

जिन लोगों के घर में ज्यादा जगह नहीं होती है, वह लोग अपने घर की बालकनी और छत पर तरह-तरह के पौधे लगा लेते हैं, वहीं कुछ-कुछ लोग हैंगिंग प्लांट्स का भी इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा जिन लोगों के घर में ज्यादा जगह होती है, वह लोग अपने घर का एक छोटा सा हिस्सा गार्डन के रूप में बदल देते हैं, जहां पर वह फूलों समेत फल और सब्जियों के भी तरह-तरह की पौधे लगाते हैं।

घर में कैसे लगाएं पौधा (How to grow Plant at Home)

लेकिन अक्सर सवाल यह उठाया जाता है कि पौधे लगाना तो बेहद ही आसान होता है, नर्सरी पर जाकर तरह-तरह के पौधे लेकर घर में लगाना आसान है।

लेकिन इन पौधों की देखभाल करना मुश्किल होता है, जिस तरह से हमें अपनी त्वचा और बालों की देखभाल हर मौसम में अलग-अलग प्रकार से करनी पड़ती है।

ठीक उसी प्रकार से पौधों को भी अलग-अलग मौसम में अलग-अलग तरह की देखभाल की जरूरत होती है, कुछ पौधे ऐसे होते हैं जो ठंड में बहुत ज्यादा फलते फूलते हैं, तो वहीं कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जिन्हें ठंड बिल्कुल भी सूट नहीं करती है,ऐसे में पौधों के हिसाब से उनका ध्यान रखना बहुत जरूरी हो जाता है।

करेले का पौधा (Grow Bitter Gourd in Winter)

आज हम बात करेंगे खासतौर पर करेले के पौधे की, सर्दियों के मौसम में घर में करेले का पौधा लगाना एक बहुत ही अच्छा विचार है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि करेले के पौधे को खास देखभाल की जरूरत होती है।

इसे लगाने के लिए बड़े कंटेनर या फिर बड़े गमले का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आप इसे सही तरीके से लगाते हैं और नियमित देखभाल करते हैं तो यह न सिर्फ ताजा और पोषक करेले देगा बल्कि आपके गार्डन के शौक को भी पूरा करेगा।

बीज से करेले का पौधा कैसे लगाएं?

करेला का पौधा बीज की मदद से उगाया जाता है, सबसे पहले नर्सरी या फिर बाजार से जाकर अच्छी गुणवत्ता वाले बीज खरीदकर लाएं।

इन बीजों को सीधे गमले में नहीं लगना चाहिए पहले एक रात के लिए पानी में भिगोकर रखें, ऐसा करने से बीज नरम हो जाता है और आसानी से लग जाता है।

करेले के पौधे के लिए मिट्टी कैसी होनी चाहिए?

करेले के पौधे की मिट्टी तैयार करने के लिए, एक बड़े गमले में 60% कोकोपीट, 30% वर्मी कंपोस्ट और 10% बालू रेत को अच्छी तरह से मिक्स करें। मिट्टी का यह मिश्रण पौधे को पोषक तत्व प्रदान करेगा, जिससे पौधे को बढ़ने में मदद मिलेगी।

करेले के पौधे को कितनी धूप चाहिए?

गमले में कम से कम मिट्टी के दो से तीन सेंटीमीटर की गहराई में बीज को डालें। मिट्टी से बीज को अच्छी तरह से ढक दें, गमले को ऐसी जगह पर रखें जहां रोजाना कम से कम 5 से 6 घंटे की धूप मिले।

सर्दी में करेले के पौधे की देखभाल कैसे करें?

सर्दियों के मौसम में पौधे को ठंडी-ठंडी हवाओं और ओस से बचाने के लिए कपड़े या फिर प्लास्टिक शीट से पौधे को ढक दें। सही देखभाल करने से 8-10 दिनों में छोटे-छोटे पौधे उगाने लगेंगे।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews