हरसिंगार का पौधा बार-बार मुरझा रहा है? किचन में रखी इन चीजों से बनाएं फिर से खिला-खिला

Plant Care: अगर आपके घर का हरसिंगार का पौधा बार-बार सूख जाता है और मुरझाया हुआ नजर आता है, तो इसे फिर से हरा-भरा और खिलता हुआ बनाने का एक आसान उपाय आपके किचन में ही मौजूद है।
Plant Care

Plant Care: हिंदू धर्म में फूलों का विशेष महत्व होता है। पूजा-पाठ के दौरान फूलों को देवी-देवताओं को अर्पित किया जाता है यही कारण है कि अधिकांश लोग अपने घरों में तरह-तरह की पौधे लगाते हैं। जिन लोगों के घर में ज्यादा जगह होती है। वे लोग अपने घर का एक हिस्सा गार्डन के रूप में तब्दील कर देते हैं। वहीं, जिन लोगों के घर कम जगह होती है। वे लोग अपने घर की बालकनी या छत पर तरह-तरह के पौधे लगाते हैं।

आज हम खासतौर पर इस लेख में हरसिंगार (Harsingar) के फूलों के बारे में जानेंगे। यह फूल दिखने में बहुत छोटे और अत्यंत खूबसूरत होते है। कई बार अच्छी देखभाल करने के बाद भी हरसिंगार के फूल खिलना बंद हो जाते हैं। हरसिंगार का फूल शरद ऋतु के महीने में ज्यादा खिलता है। लेकिन कई बार कुछ कारण से पौधा सूख जाता है।

हरसिंगार का पौधा (Harsingar Plant Care)

अगर आप भी अपनी हरसिंगार के पौधों की देखभाल करना चाहते हैं और चाहते हैं कि उसमें खूब सारे फूल खिले जैसे कि आपकी घर की शोभा बड़े और आपको देवी-देवताओं को अर्पित करने के लिए पर्याप्त फूल भी मिल सके, तो ऐसे में आपके घर पर बनाई गई फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए।

घर पर कैसे बनाएं फर्टिलाइजर

घर पर फर्टिलाइजर बनाने के लिए आप चाय की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले इस्तेमाल की गई चाय की पत्तियों को पानी में अच्छी तरह से धोकर कड़क धूप में सुखा लें। ऐसा इसलिए किया जाता है, ताकि चाय की पत्ती में चाय की मिठास ना रहे। अगर हम सीधे ही चाय की पत्तियों का इस्तेमाल पौधों में करेंगे तो ऐसे में पौधों में चीटियां लग सकती है।

चाय की पत्ती के अलावा दो केले के छिलके और दो प्याज के छिलके भी लेने होंगे। आपको इन दोनों चीजों को बारीक काट लेना है। इसके बाद इन दोनों छिलकों को अच्छी तरह से उबालें। उबालने के बाद इस मिश्रण को तीन-चार दिन तक डिस्कम्पोज होने के लिए रख दें, ताकि सभी पोषक तत्व ठीक से घुल जाए। तीन दिन बाद इस घोल में 2 लीटर पानी मिलाएं और छिलके छान लें। तैयार लिक्विड फर्टिलाइजर को पौधे पर डालने से उसकी हरी भरी रंगत लौट आती है और हरसिंगार फिर से फूलों से भर जाता है।

कैसे करें इस फर्टिलाइजर का इस्तेमाल

हरसिंगार के पौधे को हरा भरा और फूलों से भरने के लिए इस घरेलू फर्टिलाइजर का सही तरीके से इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। सबसे पहले पौधों की मिट्टी को हल्का सा गुड़ाई करें, ताकि पोषक तत्व बेहतर तरीके से उसमें समा सकें। फिर 150 से 200 मिलीलीटर इस तैयार लिक्विड फर्टिलाइजर को मिट्टी पर छिड़ककर इस प्रक्रिया को हर 15 दिनों में दोहराएं। नियमित उपयोग से कुछ ही समय में पौधा फिर से हरा भरा हो जाएगा और सुंदर फूलों से भर उठेगा।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews