Planting Tips: गर्मियों की तपिश से बचाएं पुदीने का पौधा, अपनाएं ये आसान टिप्स

Planting Tips: गर्मियों का मौसम पुदीने के पौधे के लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है, क्योंकि तेज धूप और गर्मी से पौधा सूख सकता है। लेकिन थोड़ी सी सावधानी से आप अपने पुदीने के पौधे को हरा-भरा और फलता-फूलता रख सकते हैं।
pudina

Planting Tips: घर में पेड़-पौधे लगाने का शुभ अवसर सभी को होता है, अपनी इससे शौक के चलते न सिर्फ लोग घर में तरह-तरह के रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधे लगाते हैं बल्कि कई प्रकार की सब्जियां भी उगते हैं। अब गर्मियों का मौसम चल रहा है ऐसे में पुदीने का सेवन अक्सर लोग करते हैं। पुदीना एक लोकप्रिय जड़ी-बूटी है जो अपनी सुगंध और स्वाद के लिए जानी जाती है। यह न केवल स्वादिष्ट व्यंजनों में इस्तेमाल होता है, बल्कि औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। पुदीने के पौधे को गमले में या बगीचे में आसानी से उगाया जा सकता है। लेकिन सवाल यहां यह उठता है कि अक्सर गर्मी के मौसम में पेड़ पौधों की डबल देखभाल करनी पड़ती है क्योंकि तपती गर्मी और चिलचिलाती धूप के कारण पौधों की नमी छिन जाती है और पौधे मुरझा जाते हैं, आज हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से पुदीने का पौधा ना सिर्फ गर्मी में हरा भरा रहेगा बल्कि साल भर हरा भरा रहेगा, तो चलिए जानते हैं को पुदीने के पौधे की देखभाल कैसे की जाती है।

किस मौसम मे लगाना चाहिए पुदीने का पौधा

पुदीना एक बहुमुखी जड़ी-बूटी है जिसे आप किसी भी मौसम में गमले में उगा सकते हैं। यह स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है, और इसका उपयोग चाय, सलाद और विभिन्न व्यंजनों में किया जा सकता है। हालांकि, पुदीने को गमले में उगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है। पुदीना उगाने का सबसे अच्छा समय बसंत ऋतु होता है। इस मौसम में तापमान मध्यम होता है और धूप भी भरपूर होती है, जो पुदीने की वृद्धि के लिए अनुकूल होता है। पुदीने के कई अलग-अलग प्रकार होते हैं, जिनमें से प्रत्येक की अपनी विशेषताएं होती हैं। कुछ लोकप्रिय किस्मों में पिपरमिंट, स्पीयरमिंट, चॉकलेट मिंट और ऐप्पल मिंट शामिल हैं।

कैसे करें देखभाल

पुदीने को धूप या हल्की छाया की आवश्यकता होती है। यह गीली, अच्छी तरह से सूखा मिट्टी में पनपता है। पुदीने को नियमित रूप से पानी देना ज़रूरी है, लेकिन अधिक पानी देने से बचें।मिट्टी को सूखने दें और फिर पानी दें। हर 2-3 सप्ताह में हल्की जैविक खाद डालें। गोबर की खाद या कम्पोस्ट का इस्तेमाल करें। नियमित रूप से पुदीने की पत्तियों को काटते रहें। इससे नई वृद्धि को प्रोत्साहन मिलेगा। सूखी और मुरझाई हुई पत्तियों को हटा दें। पुदीने के पौधे आमतौर पर कीटों और रोगों से ग्रस्त नहीं होते हैं। यदि आप किसी समस्या का सामना करते हैं, तो नीम का तेल या लहसुन का अर्क का उपयोग करें।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews