Hindi News

घर पर उगाएं सर्दियों में पसंद की जाने वाली ये 3 सब्जियां, स्वाद और सेहत दोनों का रखें ध्यान

Written by:Bhawna Choubey
Last Updated:
Planting Tips: घर में पौधे लगाना आसान होता है, लेकिन उनकी देखभाल करना उतना ही मुश्किल होता। अगर सही देखभाल की जाए, तो घर में न सिर्फ फूलों वाले पौधे लगा सकते हैं बल्कि मौसमी सब्जियां लगाकर उनका आनंद उठा सकते हैं। चलिए जानते हैं, कि सर्दियों के मौसम में घर में कौन-कौन सी सब्जियां उगाई जा सकती है।
घर पर उगाएं सर्दियों में पसंद की जाने वाली ये 3 सब्जियां, स्वाद और सेहत दोनों का रखें ध्यान

Planting Tips: घर में पेड़-पौधे लगाना न सिर्फ पर्यावरण के लिए फायदेमंद है, बल्कि हमारे लिए भी फायदेमंद है। जिन लोगों को गार्डनिंग करने का शौक होता है वे लोग अपने घर में तरह-तरह के पौधे लगाते हैं। कुछ लोगों को फूलों से बहुत लगाव होता है, जिस वजह से वे लोग रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधे लगाते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें फूलों वाले पौधों के अलावा मौसमी फल और सब्जियों के पौधे लगाना भी अच्छा लगता है।

अगर आप भी बाजार में मिलने वाले केमिकल बेस्ड सब्जियों से छुटकारा पाना चाहते हैं और अपने घर पर लगाई गई ताजी सब्जियों का आनंद उठाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल बिल्कुल आपके लिए है। अभी ठंड का मौसम चल रहा है, ऐसे में हम आपको बताएंगे कि इस मौसम में आप अपने घर में कौन-कौन सी सब्जियां उगा सकते हैं, तो चलिए बिना देर करते हुए जान लेते हैं

गाजर (Carrot)

गाजर को सर्दियों के मौसम में बहुत पसंद किया जाता है जैसे ही सर्दियों का मौसम शुरू होता है, सब्जी के ठेले और मंडी में चारों ओर चमचमाती गाजर नजर आने लगती है। ज्यादातर लोग गाजर का इस्तेमाल हलवा बनाने के लिए करते हैं, लेकिन हलवे के अलावा और भी बहुत सारे व्यंजन है जो सर्दियों के मौसम में गाजर से बनाए जाते हैं, तो ऐसे में सर्दियों के मौसम में घर में गाजर उगाना तो बनता है।

कैसे उगाएं गाजर

गाजर उगाने के लिए सबसे पहले मिट्टी का ध्यान रखें, अगर आप गाजर गमले में उगा रहे हैं तो 5.5 से 7 PH की रेतीली या दोमद मिट्टी गमले में भरें। फिर आप इस गमले में काली या लाल गाजर के बीज डालें। गाजर को उगने में 50 से 80 दिन का समय लग सकता है।

मूली (Radish)

सर्दियों के मौसम में मूली को भी बहुत पसंद किया जाता है। वैसे कुछ लोग होते हैं जो मूली को ज्यादा पसंद नहीं करते हैं, लेकिन फिर भी अधिकांश लोगों को मूली खाना पसंद होता है। सर्दियों के मौसम में लोग सलाद में मूली का इस्तेमाल करते हैं। साथ ही साथ मूली की चटनी और पराठे भी बनाते हैं, तो चलिए जानते हैं फिर घर में मूली का पौधा कैसे लगाया जाए।

कैसे उगाएं मूली

अगर आप मूली का पौधा गमले में लगाने का सोच रहे हैं, तो मिट्टी का ध्यान रखें। मूली उगाने के लिए 6.0 से 7.0 PH वाली हल्की, भुरभुरी, रेतीली दोमद मिट्टी होनी चाहिए। इस मिट्टी को गमले में भरें। इसके बाद मूली के बीज बोएं। मूली को उगने में कम से कम 25 से 60 दिनों का समय लग सकता है।

अदरक (Ginger)

सर्दियों में कड़क चाय पीने का अपना अलग ही मजा होता है। जैसे-जैसे सर्दी का मौसम आता है वैसे-वैसे चाय की टपरी पर भीड़ बढ़ जाती है, लोगों को खासतौर पर सर्दी और बारिश के मौसम में चाय पीना बहुत पसंद होता है। इसलिए इस मौसम को चाय लवर का फेवरेट मौसम माना जाता है। कड़क चाय बनाने के लिए अदरक की जरूरत तो होती ही है, लेकिन बार-बार बाजार से अदरक लाना बजट पर भारी पड़ सकता है, ऐसे में चलिए जानते हैं घर पर अदरक कैसे उगाएं।

कैसे उगाएं अदरक

अदरक उगाना बहुत ही आसान है, अदरक उगाने के लिए आपको नर्सरी से बीज या फिर पौधा खरीदने की जरूरत नहीं होती है। बल्कि आप पहले से जो अदरक घर में इस्तेमाल कर रहे हैं, उसी के एक छोटे टुकड़े की मदद से आप नया अदरक उगा सकते हैं। अदरक उगाने के लिए हल्की, रेतीली और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी होना चाहिए। गमले में 6.0 से 7.0 PH वाली मिट्टी भरें। अदरक की गांठों को मिट्टी में लगभग 2 से 3 इंच गहरा रखें। इस बात का ध्यान रखें की अदरक को उगने में 6 महीने का समय लगता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews